100 लड़कियों को रेप कर किया था ब्लैकमेल : अजमेर कांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, 5-5 लाख जुर्माना

by

रोहित भदसाली।अजमेर : देश के सबसे बड़े रेप और ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया है। राजस्थान के अजमेर के बहूचर्चित रेप-ब्लैकमेलिंग मामले में 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने बचे हुए 6 आरोपियों नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहेल गनी और सैयद जमीर हुसैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा, हर आरोपी पर कोर्ट ने 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अजमेर की प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राओं की अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने के मामले में ये फैसला आया है। दोषियों ने 100 से ज्यादा छात्राओं को अपना शिकार बनाया था।

ये मामला 30 साल पुराना था। मई 1992 में इस मामले की शुरूआत हुई थी। उस समय पहली एफआईआर तत्कालीन डीवाईएसपी हरि प्रसाद शर्मा ने की करवाई थी। इस मामले के सामने आने के बाद ना सिर्फ पूरे अजमेर बल्कि पूरे देश में बवाल मच गया था. यहां अजमेर शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की कई छात्राओं को इन दरिंदों ने अपना निशाना बनाया था।

क्या था मामला?
इस पूरे स्कैंडल का मास्टर माइंड तत्कालीन अजमेर यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष फारूक चिश्ती, नफीस चिश्ती और अनवर चिश्ती था। उसके साथ कई अन्य आरोपी भी थे. इन लोगों ने पहले एक छात्रा को बहला फुसलाकर अपने फार्म हाउस पर बुलाया। फिर उसके साथ रेप कर उसकी नग्न तस्वीरें खींचीं और फिर उसके ब्लैकमेल किया कि वह अपनी सहेलियों को भी वहां लेकर आए।

कई मासूम हुईं थीं शिकार : अपने अश्लील तस्वीरों के लीक होने के डर से मजबूर लड़की को मजबूरन अपनी सहेली को भी इस दलदल में धकेलना पड़ा। एक से दो, दो से तीन और ऐसे कर-कर के ना जाने कितनी मासूम लड़कियों से इन दरिंदों ने रेप किया और उनकी नग्न तस्वीरें उतारीं। इसके बाद सब को ब्लैकमेल कर अलग-अलग जगहों पर बुलाने लगे और उनको अपनी हवस का शिकार बनाया।

कैसे खुला स्कैंडल : धीरे-धीरे इस स्कैंडल के बारे में पूरे शहर को पता चल गया। लड़कियों की अश्लील तस्वीरें वायरल होने लगीं. इतने लोगों से ब्लैकमेल होने और अकेले इतना सब सहने के बाद एक-एक कर के लड़कियों ने आत्महत्या करना शुरू कर दिया। इस तरह 6-7 लड़कियों की खुदकुशी के बाद मामला संगीन हो गया। ऐसे ही हवा में तैरते हुए एक लड़की की अश्लील तस्वीर दैनिक नवज्योति अखबार के एक पत्रकार संतोष गुप्ता के पास पहुंचीं। उन्होंने मामले को लेकर जांच-पड़ताल शुरू की तो सच उनके सामने आने लगा।

इतने बड़े स्कैंडल को सामने लाना इतना भी आसान नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे कर के संतोष ने पीड़िताओं को आगे आने के लिए हिम्मत दी और उनके बयानों को दर्ज करवाया जिसके बाद उनकी मेहनत और लड़कियों की हिम्मत से इन दरिंदों को सजा दिलाई जा सकी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हीर मार्केट के दुकानदारों ने शहादत को समर्पित दूध व बिस्कुट का लंगर लगाया

सैला खुर्द , 29 दिसम्बर: स्थानीय शहर के कस्बा सैला खुर्द में हीर मार्केट के दुकानदारों ने माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित राहगीरों के लिए गर्म दूध और बिस्कुट का लंगर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को अपना पर्स और फोन स्कैनर (कन्वेयर बेल्ट पर) के नीचे कहा था रखने को : शेर सिंह महिवाल

चंढ़ीगढ़ :  अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के रिश्तेदार शेर सिंह महिवाल ने कहा है कि, ‘सुरक्षा के लिए, उन्होंने उनसे (कंगना रनौत) अपना...
पंजाब

गोल्डी बराड़ व लॉरेंस के 14 साल पुराने साथी राजवीर सिंह उर्फ रवि गिरफ्तार : फाजिल्का में हथियारों की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को फाजिल्का में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने किया काबू

मोहाली : कनाडा में बैठे आतंकी गोल्डी बराड़ और जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के 14 साल पुराने साथी राजवीर सिंह उर्फ रवि राजगढ़ को हथियारों समेत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बगेहड़ा और जंगलबैरी में आपदा प्रबंधन के प्रति किया जागरुक

हमीरपुर 07 अक्तूबर। आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस (आईडीडीआरआर) के अंतर्गत प्रदेश भर में एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2023 अभियान के तहत शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
Translate »
error: Content is protected !!