101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह चौक होशियारपुर में स्थापित : देश की एकता, अखंडता व समर्पण भावना का प्रतीक है ‘तिरंगा’– ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने शहीद सैनिकों की शहादत को समर्पित किया राष्ट्रीय ध्वज
होशियारपुर, 17 सितंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज शहीद भगत सिंह चौक में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश की रक्षा करने वाले शहीद सैनिकों को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव जी को नमन करते हुए देश की आजादी की लिए दी गई उनकी कुर्बानी को याद किया व समूह शहर वासियों की उपस्थिति में शहीदों को प्रणाम किया। नगर निगम होशियारपुर की ओर से आयोजित इस समागम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों में देश भक्ति की भावना भरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और शहर में लगाया गया 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज हम सभी को राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ‘तिरंगा’ हमारे देश की एकता, अखंडता व समर्पण भावना का प्रतीक है। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन जिला योजना कमेटी कर्मजीत कौर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज का दिन होशियारपुर वासियों के लिए खुशी व गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक की तर्ज पर दूसरा 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक पर जल्द ही स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें हमारे देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों की कुर्बानियों की याद दिलाता है। इस लिए हम सभी का फर्ज है कि हम देश की एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे को कायम रखने में कोई कमी न छोड़े। इस दौरान उन्होंने शहर वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और हम इसे ईमानदारी के साथ अपने जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को साफ सुथरा रखने में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है लेकिन जब तक शहर का हर नागरिक सफाई को लेकर जागरुक नहीं होगा तब तक हमारा शहर देश के स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल नहीं हो सकता है, इस लिए हम आज से ही शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेते हुए होशियारपुर को देश के स्वच्छ शहरों की सूची में सबसे ऊपरी पायदान पर शामिल करने के लिए जी-तोड़ प्रयत्न करें। इस दौरान उन्होंने सफाई व स्वच्छता रखने संबंधी शहर वासियों को उत्साहित करने के लिए नगर निगम के सचिव जसविंदर सिंह की ओर से समागम में स्वच्छता गीत भी गाया गया।
इस मौके पर एस.ई पावर कार्पोरेशन हरविंदर सिंह रत्तू, सिविल सर्जन डा. बलविंदर सिंह डुमाना, डी.एस.पी सिटी पलविंदर सिंह, एस.एम.ओ सिविल अस्पताल डा. स्वाति शीमार, सचिव नगर निगम जसविंदर सिंह, सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष आज्ञा पाल सिंह साहनी, चेयरमैन वित्त व ठेका कमेटी नगर निगम बलविंदर कुमार, एक्सियन पावर कार्पोरेशन सतवंत सिंह सियाण, एक्सियन नगर निगम कुलदीप सिंह राष्ट्रीय विकास पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, महासचिव दीपक सभ्रवाल, कृष्ण गोपाल आनंद, हरीश खोसला, पार्षद जसपाल सिंह चेची, विजय कुमार अग्रवाल, मुखी राम, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, नेशनल अवार्डी प्रमोद शर्मा, अजय मोहन बब्बी, अजय वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला विंग मंजोत कौर, संतोष सैनी चंदन लक्की, एडवोकेट अमरजोत सैनी, बहादुर सिंह सुनेत, धीरज शर्मा, मनीष शर्मा, सुखबीर सिंह मल्होत्रा, प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पंथ और परिवार में हमेशा पंथ ही चुनूंगा…खालसा राज्य का सपना देखना कोई अपराध नहीं, यह गर्व की बात -माताजी द्वारा कल दिए गए बयान के बारे में पता चला तो मेरा दिल बहुत दुखी हुआ

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने खुद को अपनी मां के बयान से अलग कर लिया है। उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा है कि...
article-image
पंजाब

सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी ने स्कूल बस चालकों को सेफ स्कूल वाहन स्कीम के प्रति किया जागरुक

स्कूलों बसों को लगाए रिफलैक्टर, वाहनों का किया गया नि:शुल्क प्रदूषण चैक होशियारपुर : 17 जनवरी:सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी प्रदीप सिंह ढिल्लों की ओर से पुलिस लाइन्ज होशियारपुर के...
पंजाब

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!