101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 15 अक्टूबर को महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने तिरंगे के सम्मान में शहर वासियों को सुबह 8 बजे महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होने का किया आह्वान
होशियारपुर, 13 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि 15 अक्टूबर दिन रविवार को पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर महाराणा प्रताप चौक(प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने होशियारपुर वासियों को आह्वान किया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सभी सुबह 8 बजे महाराणा प्रताप चौक एकत्रित हों, ताकि हमारे देश की शान के प्रतीप राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे पहले शहीद भगत सिंह चौक में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था जो कि शहीद भगत सिंह चौक में शान के साथ लहरा रहा है और उसी कड़ी में रविवार 15 अक्टूबर को दूसरा 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज देश के महान सपूत व सबसे वीर योद्धा महाराणा प्रताप को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों में देश भक्ति की भावना भरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और शहर में स्थापित यह राष्ट्रीय ध्वज हम सभी को राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
—–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया

गढ़शंकर: बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में कामर्स व इकनामिक्स विभाग द्वारा करियर गाइडैंस व पलेसमैंट सैल के सहयोग से बी.काम. तृतीय भाग के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडैंस सैशन लगाया गया।...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Hands Over Sanction

*Relief worth Rs 6 crore granted to 251 beneficiaries under the housing scheme Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :  MLA Bram Shankar Jimpa distributed sanction letters to 251 beneficiaries under the Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) 2.0...
article-image
पंजाब

दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 11 मई को : पौधों का विशेष लंगर लगाया जाएगा

गढ़शंकर : ‘शिवालिक न्यूज़’ द्वारा दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 11 मई, शनिवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर गढ़शंकर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान शिविर के...
article-image
पंजाब

गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की से छेड़छाड़ : अलगाववादी पन्नू ने ली जिम्मेदारी

गढ़शंकर, 10 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांव नूरपुर जट्टां में स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की खबर से क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!