101 फुट ऊंचे दो राष्ट्रीय ध्वज, होशियारपुर शहर में लगाए जाएंगे : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह चौक में राष्ट्रीय ध्वज लगाने से पहले किया भूमि पूजन
होशियारपुर, 26 जुलाई :
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर की शोभा बढ़ाने के लिए करीब 21 लाख रुपए की लागत से 101 फुट ऊंचे दो राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत आज कारगिल विजय दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक में लगने वाले राष्ट्रीय ध्वज वाले स्थान पर भूमि पूजन के साथ की गई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले इस स्थान पर 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित कर दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहां कि शहीदों की स्मृति को ताजा रखने के लिए यहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित किया जा रहा है ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ों को शहीदों के विचारों व उनके बलिदान से अवगत करवाया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यहां तिरंगा लगाने से पहले ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों के जाल को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समय परेशानी होती थी, क्योंकि बिजली के तार ठीक ऊपर से गुजरते थे और हमेशा हादसे का डर बना रहता था। उन्होंने कहा कि जब से यह चौक बना है तभी से तारों की यह समस्या आ रही थी। इस मौके  सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, पार्षद अमरीक चौहान, पार्षद बलविंदर बिंदी, पार्षद अशोक मेहरा, सुमेश सोनी, वरिंदर शर्मा, कृष्ण गोपाल आनंद, भारत भूषण वर्मा, प्रमोद शर्मा, अश्विनी शर्मा, नरेंद्र मल्होत्रा, सुखबीर सिंह, सुरेंद्र मल्होत्रा, सुखदेव शेरगिल, पवन शर्मा, राजेश वर्मा, मनी गोगिया, हनी सूद, अनिल कोली, एडवोकेट राकेश कुमार, रविकांत भल्ला, दीपक पुरी, जिंदू सैनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोकने का जत्थेदार ज्ञानी गड़गज ने किया विरोध… शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख संगत के नगर कीर्तन पर हुए विरोध की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे दुखद...
article-image
पंजाब

स्कूटी-बाइक से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के मामलों में ऊना जिला प्रशासन सख्त, डीसी बोले…प्रधानाचार्यों की जवाबदेही होगी तय

ऊना, 31 अक्तूबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्कूटी या बाइक चलाकर स्कूल आने के मामलों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!