108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मी 6 अप्रैल से जाएंगे हड़ताल पर

by

 एएम नाथ : धर्मशाला, 26 मार्च । हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 6 से 10 अप्रैल तक सभी कर्मचारी 5 दिनों तक मुख्य कार्यालय शिमला में दिन-रात हड़ताल पर रहेंगे।

इस संबंध में कर्मियों की यूनियन ने प्रबंधन को लिखित सूचना सौंप दी है, जिससे आने वाले समय में आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। 102 व 108 एंबुलेंस

कर्मचारी यूनियन के जिला कांगड़ा अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि कर्मियों ने अपने नोटिस में मेडसवान फाउंडेशन तथा जी.वी.के.ई.एम.आर.आई. के प्रबंधन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इनमें सेवा की निरंतरता और वरिष्ठता से जुड़े मामलों को प्रमुखता से रखा गया है। उन्होंनें कहा कि यूनियन की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

हड़ताल होने की स्थिति में प्रदेश की 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं बाधित हो सकती हैं, जिससे मरीजों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, प्रबंधन की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और प्रबंधन इस मामले का समाधान किस प्रकार निकालते हैं, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : विद्यार्थी डिजिटल उपकरणों का करें सदुपयोग: मलेंद्र राजन

राकेश शर्मा ,  इंदौरा, 29 दिसंबर। विधायक मलेंद्र राजन ने शुक्रवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीणी लाड़थ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

UPSC में क्षितिज राणा का 824वां रैंक : क्षितिज राणा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में बतौर डीएसपी प्रोबेशनर के रूप में सेवा दे रहे

कांगड़ा : कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर के गांव कंडवाड़ी के बेटे क्षितिज राणा ने यूपीएससी परीक्षा पास कर अपने प्रदेश, क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस परीक्षा में 824वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी पट्टा कल महलोग में लगाएगा 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर

पट्टा मेहलोग 09 जनवरी (तारा) : पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 पेटी शराब बरामद : हिमाचल प्रदेश से आ रहा था ट्रक शराब से भरकर, नारनौल में जाट गुवानी के पास आबकारी विभाग ने पकड़ा

नारनौल : नारनौल के जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा की आबकारी विभाग ने जब्त की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक...
Translate »
error: Content is protected !!