11वीं की छात्रा का शव खेतों में मिला :छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से गई थी

by

लुधियाना :लुधियाना में स्कूल की एक छात्रा का शव खेतों में मिला। सुबह सैर करते राहगीर ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मरने वाली छात्रा कल से घर से लापता थी। छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से निकली थी। छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।
दोपहर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने बेटी को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। मरने वाली छात्रा का नाम आंचल बताया जा रहा है। वह इलाके के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी।
सुवह गांव भामियां में छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंच थाना जमालपुर की पुलिस जांच करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही छात्रा के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मृतक छात्रा की गर्दन पर पुलिस को निशान मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि छात्रा का कत्ल गला घोंट कर या रस्सी आदि से दबा कर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को अभी संदिग्ध मान कर चल रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि भी पुलिस खंगाल रही है।
फोटो : पुलिस घटनास्थल पर जांच करती हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अयोध्या फैजाबाद में बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजहें जांनने के लिए पढ़े…..

अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा सीट के तहत आने वाली रामनगरी अयोध्या सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह को हरा दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिनके नाम पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
पंजाब , समाचार

गांव हियातपुर के पंचायत के रास्ते से चोरी पेड़ काटने के मामले पर डीसी और एसएसपी संज्ञान लेकर करवाए एफआईआर दर्ज : निमिषा मेहता

शीध्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो चुनाव कमिशन को चौकी इंचार्ज, डीएफओ और बीडीपीओ की शिकायत कर जाएगी गढ़शंकर : गढ़शंकर में पुलिस, पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभुगत से पेड़ों...
article-image
Uncategorized , पंजाब

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जैन

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जै – डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की...
Translate »
error: Content is protected !!