11 अक्तूबर से शुरू होगी जिला स्तरीय ओपन 11 अक्तूबर से शुरू होगी जिला स्तरीय ओपन स्नूकर प्रतियोगिता

by

स्नूकर प्रतियोगिता के विजेता को 10 हजार और ट्रॉफी

चंबा में 10-रेड स्नूकर टूर्नामेंट, 9 अक्तूबर तक होंगे पंजीकरण

एएम नाथ। चंबा : जिला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय 10-रेड स्नूकर ओपन टूर्नामेंट का आयोजन 11 अक्तूबर से किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन शक्ति स्नूकर क्लब चंबा में होगा। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
एसोसिएशन के सचिव डॉ. अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को 10 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता को पांच हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दोनों खिलाड़ियों को 2,500-2,500 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान 65 अंकों से अधिक का हाईएस्ट ब्रेक करने वाले प्रतिभागी को एक हजार रुपये का विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
जिला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबले बेस्ट ऑफ थ्री प्रारूप में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बेस्ट ऑफ फाइव प्रारूप के होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी 9 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
शक्ति प्रसाद चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य चंबा जिले में स्नूकर खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलने के साथ-साथ जिले में स्नूकर के प्रति युवाओं की रुचि भी बढ़ेगी।
एसोसिएशन ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 9805078395 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की नाहन के सभी समुदायों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील

एएम नाथ।  नाहन, 21 जून। जिला सिरमौर के नाहन में आज उपायुक्त सुमित खिमटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भनोता काली माता मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : इशांत भारद्वाज ने लोगों को नाचने को किया मजबूर

एएम नाथ। चम्बा भनोता काली माता मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सुबह हवन व झंडा रसम तथा रात को जागरण ओर भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के गायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डाक चोरी के खेल में कनाडा पुलिस ने पकड़े 8 पंजाबी

कनाडा की पुलिस ने डाक के जरिए मिलने वाले क्रेडिट कार्ड और चेक की चोरी के मामले में भारतीय मूल के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर 300 से अधिक आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!