11 और 12 जून को आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा तीसा और भरमौर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइज़र के 80 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 जून को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 12 जून को पंचायत घर भरमौर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 56 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 19 हज़ार से 24000 हज़ार मासिक वेतन एवं अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यार्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान हुए नष्ट, बल्कि यह है कि वे क्यों हुए नष्ट : सीडीएस चौहान

नई दिल्ली।  भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रत्याशी के बार सभी क्षेत्रों का दौरा भी कर आए, कांग्रेस टिकट नहीं दे पाई : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे – जयराम ठाकुर

चुराह के पटना प्रमुख और कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष , पन्ना प्रमुख को चुनाव की गिनती के पहले ही पता होता है कितने वोट मिलेंगे एएम नाथ। चंबा/ चुराह :  नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न : स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को आत्मसात करें युवा – संजय अवस्थी

एएम नाथ। शिमला : अर्की  :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ...
Translate »
error: Content is protected !!