11 गांवों के लोगों की शिकायतें : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुविधा कैंप में शिरकत कर डिप्टी कमिश्नर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुनी

by

होशियारपुर, 16 फरवरी: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देशों पर लोगों के उनके घरों के नजदीक अलग-अलग सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए शुरु किए अभियान ‘पंजाब सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत आज होशियारपुर के गांव न्यू कालोनी चौहाल के कम्यूनिटी हाल में सुविधा कैंप लगाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने इस कैंप की शुरुआत की और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठ कर इलाकी की 11 पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक हर सुविधाएं पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में इस प्रयास को शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सुविधा कैंपों में डिप्टी कमिश्नर, एस.डी.एम. के अलावा सभी विभागों के अधिकारी लोगों के पास पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उनका हल करेंगे। उन्होंने कहा कि अब अपनी समस्याओं के हल के लिए लोगों को अधिकारियों के पास जाने की जरुरत नहीं बल्कि अधिकारी लोगों के पास उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि ऐसे कैंपों से जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का पता चलता है, जिससे इन समस्याओं का समय पर निपटारा यकीनी बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों के काम निश्चित समय पर हो, इस लिए यह कैंप जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगातार लगते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेझिझक होकर अपनी मुश्किलें इन कैंपों के माध्यम से प्रशासन के ध्यान में लाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के कीमती समय व धन की बचत करने में यह कैंप काफी लाभप्रद साबित हुआ है और भविष्य में ऐसे कैंप लगातार जारी रहेंगे।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि उप मंडल होशियारपुर के अंतर्गत शुरु इस अभियान में न्यू कालोनी चौहाल, चौहाल, जे.सी.टी. चौहाल, मोहल्ला रामगढ़, सलेरन, नारी, आदमवाल, कोटला गौंसपुर, बसी गुलाम हुसैन, थथ्थल, अज्जोवाल के लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे ताकि कम समय में समस्याओं का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कैंप में राजस्व विभाग से संबंधित अलग-अलग सरकारी सेवाओं के साथ-साथ लोगों से सीधे तौर पर जुड़े संबंधित विभागों जैसे कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, मगनरेगा, सामाजिक सुरक्षा विभाग, कृषि व अन्य सहायक धंधों से संबंधित विभाग आदि के अधिकारियों ने मौके पर ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उचित कार्रवाई की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 किलोग्राम से कम भार वर्ग की जिला कराटे प्रतियोगिता में ममता रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजनोहा में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा ममता रानी ने रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम से...
article-image
पंजाब

पंजाब में बिजली संकट गहराया: 15,500 MW के पार डिमांड, 10,700 MW महंगी बिजली खरीद रहा PSPCL ; उद्योगों पर साढ़े 4 घंटे तक कट

सरकारी थर्मल प्लांटों के 6 यूनिट बंद, धान की सिंचाई और बढ़ती गर्मी से बढ़ी बिजली की मांग; लुधियाना-मोहाली समेत औद्योगिक इलाकों में कटौती चंडीगढ़। पंजाब में बिजली संकट एक बार फिर गहराता दिखाई...
article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
पंजाब

राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की उपस्थिति में अपना पद ग्रहण किया। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!