50 किलोग्राम से कम भार वर्ग की जिला कराटे प्रतियोगिता में ममता रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।*

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजनोहा में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा ममता रानी ने रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ममता रानी को जिला की ओर से स्वर्ण पदक व 1000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला कराटे प्रतियोगिता से पहले कोट फतूही में आयोजित ब्लाक स्तरीय मुकाबलों में अजनोहा स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कोमल देवी ने 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रथम स्थान, ममता रानी ने 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रथम स्थान, अंजना ने 45 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा हरप्रीत कौर ने 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल हरमनोज कुमार, जतिंदर सिंह, राजविंदर कौर, सरबजीत कौर, बलबीर कौर, पुरुषोत्तम कुमारी, नरिंदर अजनोहा, लवदीप कौर, ओंकार सिंह, धरमिंदर सिंह, हाफिज पदम, अभिनाश कौर, अमनप्रीत कौर, अमनजीत कौर, दीपक कुमार, जसप्रीत कौर, कुलविंदर सिंह, मुनीश कुमार, सोहन सिंह तथा हरभजन सिंह कैंपस मैनेजर उपस्थित थे।*

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 18 अप्रैल : गढ़शंकर : गांव नूरपुर जट्टां में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 15 अंग फाड़कर बेअदबी करने का मामला सामने आया है। बेअदबी की सूचना मिलने...
article-image
पंजाब

4 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का रखा जाएगा शिलान्यास : केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी व मुख्य मंत्री भगवंत मान की आमद संबंधी तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा

होशियारपुर, 09 जनवरी: केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की 10 जनवरी को होशियारपुर आमद संबंधी प्रबंधों का आज सांय डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन की बधाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सँयुक्त सचिव स्वास्तिक गौतम को जन्मदिन पर सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
Translate »
error: Content is protected !!