11 लाख रुपए के चैक बांटे सांसद मनीष तिवारी ने अलग-अलग विकास कार्यों के लिए : मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बगैर मानवीय विकास नहीं मुमकिन : सांसद मनीष तिवारी

by
रोपड़, 24 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास को लेकर अपनी वचनबद्धता के तहत अलग-अलग विकास कार्यों हेतु करीब 11 लाख रुपए की ग्रांट के चेक बांटे गए, जिनमें से 8 लाख रुपए शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए हैं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करना है और इस दिशा में वह लगातार अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुल 11 लाख रुपयों में से 5 लाख रुपए गांव बेला स्थित अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार मेमोरियल कॉलेज और 3 लाख रुपए खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विकास कार्यों व करीब 3 लाख रुपए गांव नंगल सिरसा में सोलर लाइटें लगाने हेतु जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बगैर मानवीय विकास मुमकिन नहीं है। इस दिशा में वह अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करके लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
जहां अन्य के अलावा, लखबीर सिंह सैनी, प्रिंसीपल कुलविंदर सिंह माहल, प्रिंसीपल डॉ सतवंत कौर शाही भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी को मनाएगी बेटियों की लोहड़ी 

गढ़शंकर,  6 जनवरी :  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब 12 जनवरी दिन रविवार को गांव मोइला वाहिदपुर में बेटियों की लोहड़ी का आयोजन करेगी। यह बात सोसायटी की महिला विंग की पदाधिकारियों किरण बाला...
article-image
पंजाब

पीएम मोदी ने पंजाब का जायज़ वित्तीय फंड बकाया जारी करने की घोषणा करने के बजाय राजनीति करना ज़्यादा पसंद किया: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा राज्य के हर वर्ग के लिए निराशाजनक रहा, क्योंकि उन्होंने पंजाब का जायज़ वित्तीय फंड...
article-image
पंजाब

परमिटों की अवैध क्लबिंग विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : पंजाब मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 80-ए के तहत जारी किए गए सभी कंपोजिट परमिटों (सीपी) की व्यापक जांच के आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन क्षेत्र में नियमों के पालन और सभी को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज पंजाब मोटर वाहन नियम,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों की तारों की हालत खस्ता, जोड़ नंगे, कई पोल टेढ़े, नगर काउंसिल द्वारा ध्यान नहीं दे रही : धीमान

विभागीय अनुशासनहीनता के कारण हर काम शिकायत करने पर ही देखा जाता है: धीमान गढ़शंकर : गढ़शंकर शहर में होशियारपुर रोड पर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों के नंगे तारों के जोड़, सड़क में...
Translate »
error: Content is protected !!