11 सितंबर को जिला के समस्त न्यायालयों में होगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

by

ऊना – जिला के सभी न्यायालयों में 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक खनाल ने बताया कि लोक अदालतों में नेगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, वाहन दुर्घटना दावों, बीमा संबंधी मामलों, वैवाहिक मतभेदों तथा अन्य किसी भी तरह की श्रेणी से संबंधित मामले निपटाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत का आयोजन वर्चुअल तथा हाईब्रिड मोड के माध्यम से किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में 2 लाख या इससे कम मूल्यों के एनआई एक्ट मामलों के निपटारे पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी न्यायालयों में पूर्व लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा तथा इस संबंध में सबंधित पार्टियों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मोटर वाहन से संबंधित चालानों के निपटारे के लिए 29 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत में वाहनों से संबंधित चालानों के निपटारे के लिए संबंधित व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोक सभा चुनाब 2024 : सीट बंटवारे पर कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों से रायशुमारी

नई दिल्ली, 31 दिसंबर :  ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत को सुगम बनाने के लिए गठित कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति ने शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश इकाइयों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रैस क्लब हरोली रहा अव्वल, विश्व नशा निवारण दिवस पर बाथू में प्रतियोगिताएं आयोजित

टाहलीवाल: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत राजीव गांधी सामुदायिक सुविधा केंद्र बाथू में विश्व नशा निवारण दिवस पर भाषण, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ ऊना रमन कुमार, भाजपा...
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
Translate »
error: Content is protected !!