11 करोड़ से बदलेगी बद्दी साईं मार्ग की तस्वीर : दून के विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, जीर्णोद्वार पर की चर्चा

by

तारा। बद्दी : दून के विधायक राम कुमार ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बद्दी साईं मार्ग को लेकर बैठक की। विधायक ने बताया कि बद्दी साईं मार्ग को 11 करोड़ की लागत से चौड़ा व पक्का बनाने का योजना है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार करके शहरी विकास के निदेशक को भेज दिया गया। पैसा मंजूर होने पर इस बद्दी साई मार्ग को चौड़ा व पक्का किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नाली के दोनों ओर 8-8 फीट मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। उसके बाद एक बड़े नाले को बनाया जाएगा। जिसे ऊपर से ढका जाएगा। इसके ऊपर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। शुरूआत में सड़क के ऊपर लगे बिजली के पोल हटाने का प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। सड़क के बीच से खंभे हटाने के टेंडर लग चुके हैं और जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। खंभों की ऊंचाई 40 फीट रखी जाएगी। बद्दी साईं मार्ग पर दावत चौक, पेट्रोल पंप व वर्धमान में चौक बना कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि बद्दी साई मार्ग पर नो रेहड़ी फड़ी जोन बनाया जाएगा। मार्ग के साथ कोई भी रेहड़ी फड़ी नहीं लगेगी। उन्होंने मार्ग पर फैले पाॅलिथीन व कूड़े को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है और नगर निगम को इस पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
इस दौरान उनके साथ नगर व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस भी रहे। उन्होंने कहा कि मार्ग चौड़ा होने से जाम की समस्या हट जाएगी। इस मौके पर महेंद्र सिंह, दारा सिंह, शिव कुमार, भुरू राम, बेअंत ठाकुर, पार्षद राहुल अग्रवाल, बुला अग्रवाल, कुका समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने सादगी से मनाया 76वां जन्मदिन : आयुर्वेद अस्पताल की खामियों होंगी दूर : किशोरी लाल

बैजनाथ 10 अक्तूबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने मंगलवार को अपना 76 वां जन्म दिवस सादगी से परिवार सदस्यों, कार्यक्रताओं और प्रशंक्षकों के साथ मनाया।...
हिमाचल प्रदेश

हरोली अस्पताल में बुधवार को लगेगा मैडिकल कैंप: राम कुमार

ऊना 4 अक्तूबर: सिविल अस्पताल हरोली में बध्ुावार को एक मैडिकल कैंप का आयेाजन किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बताया कि इस मैडिकल कैंप में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन खन्ना ने बुलाई अहम् बैठक 

बाबा औगढ़ मंदिर व बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज के प्रभंधन पर हुई चर्चा होशियारपुर 20 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप...
Translate »
error: Content is protected !!