11.30 करोड़ की लागत से शीघ्र बनेगा गढ़शंकर-झुंगियां मार्ग : विरोधी राजनीतिक दल धरना लगाकर सड़क बनने का लेना चाहते हैं श्रेय- रौड़ी

by

गढ़शंकर :21 अगस्त : आज विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर स्थित अपने कार्यालय में एक प्रैस भेंट में कहा कि गढ़शंकर से झुंगियां जाने वाली 11.30 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क पास हो चुकी है, शीघ्र ही उसका काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने विरोधी राजनीतिक दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि अब उन्हें पता चल गया है कि सड़क शीघ्र ही बन जाएगी और वे धरना लगाकर सड़क के बनने का क्रेडिट लेना चाहते हैं।
उन्होंने पत्रकारों से भेंट करते कहा कि उन्होंने गत 5 वर्ष विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र के 178 गांव और 26 वार्डों के विकास की आवाज बुलंद की और कुछ मामले हल करवा दिए थे। क्षेत्र के जो मामले रह गए हैं उसमें मुख्य मुद्दा गढ़शंकर से बीनेवाल झुंगियां की खस्ताहाल सड़क का है। अब पंजाब में उनकी सरकार है तो जो भी उनके इलाके के मामले शेष रहते हैं उनका शीघ्र ही समाधान किया जा रहा है।
उन्होंने शिअद पर प्रहार करते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल तथा भाजपा की सरकार रही है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार तथा सांसद भी अकाली-भाजपा का रहा है फिर भी इस सड़क पर एक टोकरी बजरी भी नहीं डाली गई। उन्होंने कहा गढ़शंकर से बीनेवाल-झुंगिया तक बनने वाली सड़क पर जहां खराब हो जाती है गढ़ी मट्टों, कोट मैरा, झुंगियां आदि में सीमेंटड रोड बनाया जाएगा और इसके साथ-साथ पानी की निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र की लगभग एक दर्जन लिंक सड़कें भी जल्दी बनने जा रही हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समूह पचायतों को अपील की कि यदि कोई नई सड़क और भी बनने वाली है तो उस संबंधी भी उनको सूचित किया जाए। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कहा कि गढ़शंकर में बाईपास, सीवरेज और कंडी नहर की रहते काम को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका वादा है कि गढ़शंकर के हर खेत में पानी पहुंचेगा और हर समस्या का हल किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : वर्ष 2010 को आधार वर्ष मानते हुए जो पंचायतें लगातार दो कार्यकाल तक आरक्षित रही, उन्हें आगामी पंचायत चुनावों में नहीं किया जाएगा आरक्षित

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल आश्रम सुजानपुर में भी रही बाल दिवस की धूम

हमीरपुर 14 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस बाल आश्रम सुजानपुर में भी बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में काफी धूम रही। आश्रम...
article-image
पंजाब

सरपंच बेदी पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करे पुलिसः डा. रमन घई

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एसएसपी होशियारपुर से सरपंच बेदी की सुरक्षा की मांग होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने एडवोकेट नवजिंदर बेदी पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राहत सामग्री बांटने में दानी सज्जनों का योगदान सरकार से बहुत ज्यादा : आधारभूत सुविधाएं अब बहुत जल्दी हों बहाल, युद्ध स्तर पर हो काम : जयराम ठाकुर

फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए भी प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता नेता प्रतिपक्ष ने की राहत कार्यों की समीक्षा सुविधाएं बहाल करने के कामों में तेजी लाने के दिए निर्देश प्रधानमंत्री धन...
Translate »
error: Content is protected !!