11 साल बाद मां से मिली लापता बच्ची

by

फतेहगढ़ साहिब : वर्ष 2015 में मात्र सात वर्ष की उम्र में लापता हुई बच्ची को जिला बाल भलाई कमेटी फतेहगढ़ साहिब ने लगभग 11 साल बाद उसकी मां और भाइयों से मिला दिया। वर्षों बाद बेटी को सामने देखकर मां शांति देवी की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह भावुक दृश्य देख मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखें भी नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार रूपा मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव गैगटी की रहने वाली है। वर्ष 2015 में उसका परिवार काम की तलाश में दिल्ली आया था और सिंधु बॉर्डर के पास गांव भरौटा में रहने लगा था। उसी दौरान रूपा घर से खेलने निकली और लापता हो गई। काफी तलाश के बाद 7 मई 2015 को कुंडली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।

2016 में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर मिली थी बच्ची

1 मई 2016 को सरहिंद रेलवे पुलिस को एक बच्ची मिली, जिसे जिला बाल भलाई कमेटी के सुपुर्द किया गया। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने अपना और माता-पिता का नाम तो बताया, लेकिन गांव और जिले की सही जानकारी नहीं दे सकी। कमेटी ने बिहार से संपर्क भी किया, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसे पटियाला के पूर्ण बाल निकेतन होम में भेज दिया गया, जहां उसकी परवरिश और पढ़ाई हुई। हाल ही में उसे जालंधर के गांधी वनीता आश्रम भेजा गया था।

मासी ने पहचानी बच्ची

चेयरमैन एडवोकेट अनिल गुप्ता ने बताया कि सितंबर 2025 में पंचकुला के एसआई राजेश कुमार से संपर्क हुआ। उन्होंने बच्ची की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। वायरल वीडियो को रूपा की मासी की बेटी ने पहचान लिया और संपर्क किया।

आखिरकार जालंधर से लाकर रूपा को उसकी मां और भाइयों को सौंप दिया गया। उसके पिता का 2018 में निधन हो चुका है। वर्तमान में 18 वर्षीय रूपा +1 की छात्रा है और पूरी तरह स्वस्थ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

एसजीपीसी टास्क फोर्स पर युवक का कृपाण से हमला

अमृतसर : पंजाब में ब्लू स्टार ऑपरेशन की बरसी के अवसर पर, श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर एक युवक ने कृपाण के साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टास्क फोर्स पर हमला कर दिया।...
article-image
पंजाब

SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार : 32 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

मोहाली। वर्ष 1993 में पंजाब के तरनतारन ज़िले में हुए एक फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया...
article-image
पंजाब

गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ने प्रितपाल सिंह चौटाला को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी 

गढ़शंकर, 23 सितंबर : गवर्नमेंट टीचर्स युनियन ब्लॉक गढ़शंकर की टीम ने सिरमौर अध्यापक संगठन गवर्नमेंट टीचर्स युनियन पंजाब के जिला होशियारपुर के अध्यक्ष अमनदीप शर्मा के उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंट्री) बनने पर होशियारपुर...
article-image
पंजाब

पद्दी सूरा सिंह स्कूल में साइंस अध्यापकों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 22 जनवरी: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिं. कृपाल सिंह के नेतृत्व में एससीआरटी पंजाब मोहाली के दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्लॉक गढ़शंकर-1, गढ़शंकर-2 और ब्लाक कोटफतूही के विज्ञान...
Translate »
error: Content is protected !!