1101 कुंडों का अतिरुद्र महायज्ञ करवाने के लिए श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में भूमि पूजन किया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन स्वामी बसंतगिरी जी महाराज के आशीर्वाद से स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा 1101 कुंडों का अतिरुद्र महायज्ञ करवाने के लिए आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर के समीप भूमि पूजन किया गया ।इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे श्री कालीनाथ कालेश्वर महादेव तीर्थक्षेत्र के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी विश्वानंद जी महाराज ने कहा कि अतिरुद्र महायज्ञ दुनिया में अति दुर्लभ हैं जिसमे भाग लेने से अतिपुण्य प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि यज्ञ में अग्नि के ज़रिए देवता हवि प्राप्त करते हैं और ख़ुश होकर आशीर्वाद देते हैं । उन्होंने कहा कि यज्ञ प्राचीन काल से ही किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि आज दुनिया में बन रहे हालात के मध्यनज़र स्वामी उदयगिरी जी महाराज जैसे वीतरागी और सिद्धयोगियों के संकल्प से हो रहे ऐसे यज्ञों को करने से ही विश्वकल्याण होगा और शांति क़ायम रहेगी । उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि यज्ञ में तन मन धन से सहयोग दें । इस अवसर पर पूर्व संसद सदस्य अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ने कहा कि आज बुद्धपूर्णिमा के पावन दिवस पर ध्वजारोहण और भूमिपूजन करके 19 फरवरी 2026 को होने वाले अतिविशाल महायज्ञ की तैयारियों और इस हेतु जनजागरण करने का श्रीगणेश हुआ है ।उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी लाइफलाइन हैं जिनसे हमारा तन मन और वातावरण शुद्ध होता है ।
इस अवसर पर बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के चेयरमैन हरविंदर सिंह पठानिया , पूर्व सरपंच नरवीर सिंह नंदी , श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट के सचिव अनुराग सूद , पूर्व डी जी एम मंडी बोर्ड नरेश बैंस और प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ने भी भक्तजनों से इस अति विशाल महायज्ञ में हर प्रकार से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि होशियारपुर के इतिहास में 1101 कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ संभवतया पहली बार हो रहा है ।इस अवसर पर सरपंच सुखजिंदर सिंह , देवेंद्र सैनी पाली , मनीष तलवार , दीपिका पलाहा , राजीव पलाहा और कई आध्यात्मिक विभूतियां तथा श्रद्धालुजन उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरों ने मजारी में मोंटी के दरवाजा तोड़ कर घर में घुस कर ढाई लाख कैश व करीव बारह तोले सोने के गहणे चुराए

गढ़शंकर। गांव मजारी में सैनिक के घर से चोरों ने ममटी की दरवाजा तोड़ कर घर में पड़े ढाई लाख की नकदी व करीव दस बारह तोले से ज्यादा सोने के गहणों के ईलावा...
article-image
पंजाब

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की आपराधिक ट्रिब्यूनल प्रणाली को सुचारू और निर्धारित समय-सीमा के भीतर हस्तांतरित करने की मांग की : संयुक्त राष्ट्र महासभा में मनीष तिवारी

पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जवाबदेही तय करने पर भी दिया जोर चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया बरी : अब क्या करेगी BJP?… सुधांशु त्रिवेदी ने बताया प्लान

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया  समेत 23 आरोपियों को बरी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खरड़ नगर परिषद चुनाव स्थगित : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद

पुनीत महाजन l चंडीगढ़/मोहाली, 17 मई :  पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में नगर परिषद खरड़ के आम चुनावों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!