1101 कुंडों का अतिरुद्र महायज्ञ करवाने के लिए श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन में भूमि पूजन किया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्मलीन स्वामी बसंतगिरी जी महाराज के आशीर्वाद से स्वामी उदयगिरि जी महाराज द्वारा 1101 कुंडों का अतिरुद्र महायज्ञ करवाने के लिए आज श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी ग़ुलाम हुसैन , होशियारपुर के समीप भूमि पूजन किया गया ।इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे श्री कालीनाथ कालेश्वर महादेव तीर्थक्षेत्र के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी विश्वानंद जी महाराज ने कहा कि अतिरुद्र महायज्ञ दुनिया में अति दुर्लभ हैं जिसमे भाग लेने से अतिपुण्य प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि यज्ञ में अग्नि के ज़रिए देवता हवि प्राप्त करते हैं और ख़ुश होकर आशीर्वाद देते हैं । उन्होंने कहा कि यज्ञ प्राचीन काल से ही किए जाते रहे हैं। इस अवसर पर विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा ने कहा कि आज दुनिया में बन रहे हालात के मध्यनज़र स्वामी उदयगिरी जी महाराज जैसे वीतरागी और सिद्धयोगियों के संकल्प से हो रहे ऐसे यज्ञों को करने से ही विश्वकल्याण होगा और शांति क़ायम रहेगी । उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि यज्ञ में तन मन धन से सहयोग दें । इस अवसर पर पूर्व संसद सदस्य अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ने कहा कि आज बुद्धपूर्णिमा के पावन दिवस पर ध्वजारोहण और भूमिपूजन करके 19 फरवरी 2026 को होने वाले अतिविशाल महायज्ञ की तैयारियों और इस हेतु जनजागरण करने का श्रीगणेश हुआ है ।उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी लाइफलाइन हैं जिनसे हमारा तन मन और वातावरण शुद्ध होता है ।
इस अवसर पर बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के चेयरमैन हरविंदर सिंह पठानिया , पूर्व सरपंच नरवीर सिंह नंदी , श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर ट्रस्ट के सचिव अनुराग सूद , पूर्व डी जी एम मंडी बोर्ड नरेश बैंस और प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ने भी भक्तजनों से इस अति विशाल महायज्ञ में हर प्रकार से सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि होशियारपुर के इतिहास में 1101 कुंडीय अतिरुद्र महायज्ञ संभवतया पहली बार हो रहा है ।इस अवसर पर सरपंच सुखजिंदर सिंह , देवेंद्र सैनी पाली , मनीष तलवार , दीपिका पलाहा , राजीव पलाहा और कई आध्यात्मिक विभूतियां तथा श्रद्धालुजन उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वाइन और बीयर : कर्मचारी पी सकते ऑफिस टाइम के दौरान : हरियाणा के गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में बीयर और वाइन परोसने की अनुमति

गुरुग्राम : विदेशों में कर्मचारी ऑफिस टाइम के दौरान शराब का सेवन कर सकते हैं। ऐसी कई विदेशी कंपनियां हैं जो अपने कर्मचारियों को ऑफिस टाईम के दौरान शराब के सेवन की छूट देती...
article-image
पंजाब

माता वैष्णो देवी मंदिर में श्री हनुमान जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया

गढ़शंकार ।   माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर मंदिर में श्री हनुमान जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ओनिक पुरी बंगा ने भगवान हनुमान की स्तुति में भजन गाए और पंडित...
article-image
पंजाब

निमषा मेहता ने रामपुर बिल्ड़ों, राठां ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर में वोट डाले

रोड़ी ने आर्य स्कूल में बने पोलिग बूथ पर अपनी मां व धर्मपत्नी ने वोट डाला गढ़शंकर। गढ़शंकर विधानसभा हलके के मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने अपने पोलिग बूथों पर मत डाले तो...
article-image
पंजाब

प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को बंद करने की मांग :सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में उठाई

नई दिल्ली 15 दिसंबर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में जिला होशियारपुर के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव महिंदवानी में हिमाचल प्रदेश की सीमा...
Translate »
error: Content is protected !!