किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

by

प्रोफेसर बिक्कर सिंह ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गढ़शंकर- कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए जनवादी स्त्री सभा की अगुवाई में आज महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रोफेसर बिक्कर सिंह ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनवादी स्त्री सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी सुभाष मट्टू ने बताया कि कुल हिंद किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा के सहयोग से आज गढ़शंकर से यह 36 वां जत्था रवाना हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि विरोधी कानून रद्द नहीं होते और एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं
दीया जाता और लोक विरोधी दो ऑर्डिनेंस रद्द नहीं होते तब तक किसान संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में किसानों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर गुरदयाल सिंह मट्टू , गोल्डी सिंह पनाम, धर्मेंद्र सिंह और गुरमेल सिंह कलसी के अलावा कुल हिंद किसान सभा और संयुक्त किसान मोर्चा के लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में लगातार 3 छुट्टियां….जानें क्यों बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर?

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूली विद्यार्थियों और सरकारी मुलाजिमों के लिए अहम खबर सामने आ रही है. बता दें कि एक बार फिर से पंजाब में छुट्टियों की झड़ी लगने वाली है. सबसे पहले...
article-image
पंजाब

बड़ी खबर : पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अब देना होगा ये सर्टिफिकेट

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को ‘नो ड्यूज़’ प्रमाणपत्र जमा करना होगा। मतलब, अब ‘डिफॉल्टर’ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने डिप्टी कमिश्नरों को एक पत्र जारी किया...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में 13 करोड़ के नए प्रोजेक्ट आम जनता को किए समर्पित : पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री कराना हुआ आसान, 15 दिनों में बदल जाएगा तहसीलों का सिस्टम

लुधियाना ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को तेज आर्थिक विकास के पथ पर लाने के लिए कई जन-समर्थक और विकास-उन्मुख नीतियां शुरू करके...
article-image
पंजाब , समाचार

दस वर्षीय बच्चे ने करीव तीन लाख की नकदी व डेढ लाख के जेवरात से भरा पर्स चुराया, बच्चे ने जिस तरीके से पर्स चोरी किया उससे साफ है कि उसे पूरी तरह ट्रेनिग दी होगी

गढ़शंकर:गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के निकट गरैंड मैनोर पेलैस में से विवाह समागम दौरान एक करीव दस वर्षीय बच्चे ने साढ़े तीन लाख नकदी व डेढ लाख के सर्वण आभूषणों से भरा...
Translate »
error: Content is protected !!