किसान ने फंदा लगाकर कर जीवनलीला समाप्त की, बैंक के कर्ज से परेशान

by

माहिलपुर – चब्बेवाल हल्के के गांव चक्क नारियाल के किसान ने बैंक का कर्ज न मोड़ पाने से ट्रांसफार्मर के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि हरमेश सिंह पुत्र चरण सिंह वासी चक्क नारियाल थाना चब्बेवाल ने माहिलपुर की यूनियन बैंक से सवा दो लाख रुपये कर्ज लिया था जो बढ़कर चार लाख रुपए हो गया था वह इस कर्ज को उतार पाने में नाकाम रहा जिसके लिए बैंक वाले कर्ज की राशि जल्द जमा कराने के लिए दबाव बना रहे वह इस दबाव से परेशान रहता था लेकिन गुरुवार की रात उसने घर से बाहर निकल कर खेतो में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी प्राप्त होते माहिलपुर पुलिस ने मिरतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए गढ़शंकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी है मिरतक दो बच्चों का बाप था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से...
पंजाब

चार सौ नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

गढ़शंकर – नशे के खिलाफ अभियान के तहत एसआई मनजीत लाल ने खालसा कालेज गढ़शंकर के पास कार की तलाशी लेने पर उसमे सवार दो लोगों से सरकार द्वारा प्रतिबंधित चार सौ नशीली गोलियां...
article-image
पंजाब

रक्षा बंधन करवाता है पवित्र रिश्तों का एहसास : खन्ना

पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में स्पेशल बच्चों ने पुलिस कर्मियों संग मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार होशियारपुर 6 अगस्त : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!