11132 केसों का मौके पर निपटारा : वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ, वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा

by

होशियारपुर, 09 सितंबर: जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी एस.ए.एस नगर के निर्देशों पर आज जिले में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, बिजली व पानी के बिल, ट्रैफिक चालान, कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे गए।
जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में जिले में लगाई गई लोक अदालत में कुल 31 बैंच बनाए गए। जिनमें से होशियारपुर ज्यूडिशियल कोर्ट में 13 बैंच, सब-डिविजन दसूहा में ज्यूडिशियल कोर्ट के 4 बैंच, गढ़ंशकर में ज्यूडिशियल कोर्ट के 3 बैंच और मुकेरियां में ज्यूडिशियल कोर्ट के 3 बैंच व रेवेन्यू कोर्ट के 8 बैंचों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में 14105 केसों की सुनवाई हुई व 11132 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और कुल 277196757 रुपए के अवार्ड पास किए गए।
राष्ट्रीय लोक अदाल में अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट किरण बाला के बैंच के प्रयासों से 4 वर्ष पुराना केस अनुराधा बनाम मनीश कुमार का 125 सी.आर.पी.सी गार्डियन एंड वार्ड एक्ट और 498-ए, 406 आई.पी.सी थाना सदर, होशियारपुर के केस में आपसी समझौते व राजीनामे से केस का निपटारा किया गया।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पलविंदरजीत कौर के बैंच के प्रयासों से पुपिंदर कौर बनाम सतनाम सिंह केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया गया। इस केस में माननीय जज साहिबान के प्रयासों से पुपिंदर कौर ने उत्तरदाता को 2 लाख रुपए की रकम जिला एवं सत्र न्यायधीश की मौजूदगी में अदाल की, जो कि उत्तरदाता द्वारा अलग तौर पर प्राप्त की गई है।
ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास रिंकी अग्निहोत्री के बैंच के प्रयासों से बैंक आफ बड़ौदा बनाम गुरविंदर मोहन सिंह के नाम के प्री-लिटिगेटिव केस की सुनवाई हुई। उत्तरदाता की ओर से वसूली योग्य रकम 23,93,386 रुपए थी, जिसमें बैंच के प्रयासों से 2,50,000 जिसमें उत्तरदाता ने मौके पर 1 लाख रुपए की रकम की अदायगी की व बाकी की रकम 1,50,000 रुपए 31 नवंबर 2023 को या इससे पहले देने पर रजामंदी जताई। इस तरह इस बैंच की ओर से अपनी पूरी कोशिशों से नेशनल लोक अदालत में इस केस का निपटारा किया गया।
सिविल जज जूनियर डिविजन गुरप्रीत कौर की ओर से एक केस भारत भूषण बनाम संदीप कौर दीवानी मुकद्दमे में दोनों पक्षों के माध्यम से स्पैसिफिक परफारमेंस आफ एग्रीमेंट टू सेल 09.01.2012 के माध्यम से मौजूदा केस जो सात साल पुराना था, जिसका समझौता इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।
इसके अलावा अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन दसूहा परमिंदर कौर बैंस की ओर से सात वर्ष से अधिक पुराना दीवानी केस जिसमें जायदाद की रकम 1,05,35,000 रुपए थी, जिसका फैसला बैंच के प्रयासों से समझौते व आपसी राजीनामे से किया गया।
अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन मुकेरियां अमरदीप सिंह बैंस के प्रयासों से बैंक आफ बड़ौदा बनाम पुरुषोत्तम लाल के नाम के प्री-लिटिगेटिव केस की सुनवाई हुई। जिसमें रिकवरी की कुल रकम 6,04,548 रुपए थी, जिसका फैसला 5000 रुपए में किया गया। इसके साथ एक और मामला एस.बी.आई बनाम लाइन पिजाजो प्री-लिटिगेटिव केस था। इस बैंक के दखल से दावेदार बैंक का दावा 43,50,400 रुपए की रकम का निपटारा किया गया, जिसका 33,00,000 है। वर्णनीय है कि उपरोक्त प्री-लिटिगेटिव केस दावेदार बैंक की ओर से अपने बकाए की वसूली के लिए शुरु किया गया। जिसका निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालक में मौके पर विक्टम कंपनसेशन केस में जिला स्तरीय कमेटी होशियारपुर की ओर से एक रोड एक्सीडेंट अनट्रेस केस में मृतक के पारिवारिक सदस्यों को विक्टिम कंपनसेशन स्कीम-2017 के अंतर्गत 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का अवार्ड पास किया गया। राष्ट्रीय लोक अदाल में मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की ओर से ट्रैफिक चालान भुगतने आए हुए व्यक्तियों के लिए स्पेशल हैल्प डेस्क लगाए गए ताकि अदालत में लगे हुए ट्रैफिक चालान आसानी से भुगताए जा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री आवास में हुई पिटाई : जेल में थे अरविंद केजरीवाल तो USA में थीं स्वाति मालीवाल- दिल्ली सीएमओ या आप की तरफ से अब तक इस मामले पर साधी हुई चुप्पी

 नई दिल्ली  :  पुलिस स्टेशन में वो रोने भी लगी थीं। उनके पास कुछ फोन कॉल्स आए थे, इसके बाद वो बाद में आने की बात कह कर ऑटो से लौट गईं। अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

In Conversation with Senior Journalist

Hoshiarpur/5 June /Daljeet Ajnoha :  In an exclusive interaction with senior journalist Sanjeev Kumar, the Business Head of Sonalika Agro Solutions, Mr. Deepak Kranti Sharma, emphasized the company’s commitment to empowering farmers through advanced...
article-image
पंजाब

रुला देगी कहानी : लेबनान में फंसा पंजाब का गुरतेज सिंह 23 साल बाद लौटा घर, पासपोर्ट खोने पर फंसा

लुधियाना।  गुरतेज सिंह पंजाब में अपने परिवार के भविष्य के लिए बेहतर आजीविका कमाने के लिए जब लेबनान गए थे, तो उन्हें शायद ही पता होगा कि अपने परिवार से मिलने के लिए 23...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या, खेल ग्राउंड में मिला शव : पंजाब पुलिस के सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज

सरदूलगढ़। क्षेत्र के गांव खैरा खुर्द में बीते मंगलवार की रात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 38 वर्षीय राधे श्याम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की अल सुबह करीब...
Translate »
error: Content is protected !!