118 ग्राम हेरोइन व 892 ग्राम नशीला पाउडर जिला होशियारपुर की पुलिस ने किया बरामद : जिला में नशे की तस्करी के छह मामले दर्ज, महिला सहित छह काबू

by

काबू की गई महिला हिमाचल के जिला कांगडा की रहने वाली

नीरज शर्मा, होशियारपुर :  नशे की तस्करी के मामले में जिला पुलिस ने विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज कर महिला सहित छह लोगों को काबू किया है। आरोपितों की पहचान अमरजोत सिंह संधू निवासी खटखड़ कलां, हरविंदर सिंह उर्फ मोनू निवासी रविदास नगर, होशियारपुर, विशाल सैनी मोहल्ला प्रेमगढ़ होशियारपुर, अमरीक सिंह निवासी रंधावा बरोटा हाल निवासी रविदास नगर, होशियारपुर, इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू निवासी लेहल, रीना कुमारी निवासी बरोटा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रुप में हुई है। पहले मामले में थाना गढ़शंकर की पुलिस ने अमरजोत सिंह को 100 ग्राम हेरोइन सहित नहर वाले पुल, बंगा रोड से गिरफ्तार किया है। जबकि थाना माडल टाउन की पुलिस ने एक आऱोपित को 260 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। आरोपित की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ मोनू निवासी रविदास नगर के रुप में हुई है। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्होंने सुतैहरी खुर्द के पास नाके बंदी के दौरान हरविंदर सिंह को शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ एक अन्य मामले में थाना माडल टाउन की पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन सहित मोहल्ला प्रेमगढ़, होशियारपुर के रहने वाले विशाल सैनी को गिरफ्तार किया है। आऱोपित को पुलिस ने भंगी पुल टी प्वाइंट के पास नाकेबंदी के दौरान काबू किया है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्होँने भंगी पुल टी प्वाइंट के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उक्त आरोपित को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को काबू कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीँ बुल्लोवाल पुलिस ने अमरीक सिंह निवासी रंधावा बरोटा को गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर उसके पास से 263 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। जबकि हरियाना थाना की पुलिस ने गांव कोठे मुकदम चौक के पास नाकेबंदी के दौरान इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदू को 259 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। वहीँ एक अन्य मामले में मुकेरियां पुलिस ने एक महिला को 110 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। काबू की गई महिला का नाम रीना कुमारी है व वह बरोटा, इंदौरा, जिला कांगड़ा की रहने वाली है। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गत दिवस उन्होँने घसीटपुर के पास नाकेबंदी के दौरान उक्त महिला को शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 110 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को काबू कर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीपीआईएम ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाया 

गढ़शंकर l सीपीआईएम द्वारा वेनेजुएला के साथ एकजुटता दिखाते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला जलाया । इस दौरान कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू और विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

सतनौर रेलवे पलेटफार्म के निर्माण कार्य में घटीया मटीरियल लगाने के आरोप प्रर्दशन

गढ़शंकर । नवांशहर से जेजों को जाने वाली रेलवे लाईन के के नवीनीकरण तहत सतनौर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे पलेटफार्म पर घटीया मीटिरियल के उपयोग को आरोप लगाते हुए सीपीआईएम के जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि : बदमाशों ने पुलिस से कहा यह सोने की तस्करी करते है, हमें पक्की सूचन थी कि इनके पेट में सोना तो किया था अगवा

मुरादाबाद  : मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से सऊदी से लौटे लोगों को सकुशल बचाने के बाद पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि यह लोग सोना की तस्करी...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने पुलिस द्वारा उनपर माइनिंग के झूठे केस दर्ज करने को लेकर आप विधायक के घर के सामने जाम लगा कर किया प्रदर्शन।

आनंदुपर साहिब व बंगा चौक में लगाया जाम।  गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह रेत व मिट्टी से भरी बगैर किसी कागजात से पकड़ी गई ट्रैकटर ट्राली चालकों के विरुद्ध दर्ज किए...
Translate »
error: Content is protected !!