12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने की आत्महत्या : मां-बाप का था इकलौता बेटा

by

एएम नाथ : पांवटा साहिब। 12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के एक दिन बाद अपने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान पांवटा के सूरजपुर निवासी 18 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रोहित के पिता फूल सिंह HRTC में कंडक्टर बताए जा रहे हैं। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। रोहित चौहान पिछले साल भी फेल हुआ था। दूसरी बार फेल होने से वह मानसिक तनाव में आ गया और उसने मौत को गले लगा दिया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने घर पर जब रोहित को फांसी में लटका देखा तो इससे उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर रोहित को नीचे उतारा और पांवटा अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भनौता के प्राचीन शिव मंदिर में विशाल फसली भंडारा संपन्न : शिव शंकर के गूर ने की सुख-समृद्धि की भविष्यवाणी

ग्रामीणों के सहयोग से सहेजी जा रही धार्मिक परंपरा एएम नाथ। भनौता (चम्बा) : भनौता के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को पारंपरिक विशाल फसली भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में सत्यनारायण कथा व हवन के साथ नए सत्र का शुभारंभ

पट्टा मेहलोग, 9 फरवरी (तारा) : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल, कुठाड़ में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्रद्धा,उत्साह व आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री सत्यनारायण कथा एवं हवन के आयोजन के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भानुपल्ली–बिलासपुर–बेरी, चंडीगढ़–बद्दी और बिलासपुर–मनाली–लेह जैसी रेलवे परियोजनाओं पर हजारों करोड़ खर्च : हर्ष महाजन

एएम नेह शिमला :  भाजपा नेता एवं सांसद हर्ष महाजन द्वारा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने विस्तृत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सभी एचपीएएस अधिकारियों ने विद्युत सब्सिडी छोड़ी -प्रदेश में डिले करप्शन को शून्य करने का लक्ष्य – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार सायं पीटरहॉफ शिमला में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक सम्मेलन ‘‘अभिव्यक्ति’’ की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!