12 मार्च को लगेगी लोक अदालत जिला ऊना में : नवकमल

by

ऊना 28 फरवरी: जिला के सभी न्यायालयों में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नवकमल ने दी। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों को निपटाने के इच्छुक व्यक्ति 12 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के कार्यालय में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकते हैं।
नवकमल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में एनआई एक्ट के मामलों में धन वसूली, सड़क दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली-पानी व टेलीफोन बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन व भत्तों से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामले न्यायाल में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उनका निपटारा भी लोक अदालत में किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का अदभुत एयर शो : पहली बार हो रहे इस हैरतअंगेज शो के लिए किए जा रहे सभी प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

विश्व की बेहतरीन एरोबेटिक टीमों में शामिल है वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च : भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही, ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही , जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ़ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी सभाओं की प्रबंधक कमेटियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

ऊना 1 नवंबर: जिला सहकारी विकास संघ लिमिटेड ऊना के तत्वावधान में गगरेट विकास खण्ड के अंतर्गत ईसपुर, पंडोगा, पंजावर व भदसाली खास प्राथमिक सहकारी सभाओं के लिए आज पंडोगा सहकारी सभा में प्रशिक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!