12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। चंबा, 9 सितंबर :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक केवल सिंह पठानिया  12 सितंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे।
उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि  केवल सिंह पठानिया 12 सितंबर को  सांय खज्जियार पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव खज्जियार में रहेगा।
वह 13  सितंबर को सुबह 10 बजे खज्जियार से छतराड़ी के लिए रवाना होंगे तथा लोक निर्माण विश्रामगृह में लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका रात्रि ठहराव भी छतराड़ी में रहेगा।
केवल सिंह पठानिया 14 सितंबर को छतराड़ी में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वह 15 सितंबर को सुबह 10 बजे रैत (कांगड़ा) के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II, नूरपुर का लोकार्पण

एएम नाथ। नूरपुर : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का लोकार्पण किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव पर सरकार व आयोग में टकराव, EC बोले- नहीं हटेगी आचार संहिता की धारा : 31 जनवरी से पूर्व होना है मतदान

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से पंचायतों के पुनर्गठन व सीमांकन में बदलाव को दी गई मंजूरी के बीच राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव करवाने को पूरी तरह से तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व में नए संस्थान खोलने पर दिया जोर, सुविधाएं नहीं जुटाईः मुख्यमंत्री सुक्खू

वर्तमान सरकार शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत संरचना को कर रही है सुदृढ़ एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विधायक प्राथमिकता बैठकों के दूसरे दिन के पहले सत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को सौंपा गया कर्नल बाठ और उनके बेटे पर हमले का मामला

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हुए हमले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। यह घटना...
Translate »
error: Content is protected !!