12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

by

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने दो भारतीय नशा तस्करों को 12 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ़्तार करके पाकिस्तान आधारित नशा तस्करों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
बताने योग्य है कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरबिन्दर सिंह उर्फ बिन्दर और कुलवंत सिंह उर्फ कांता दोनों निवासी गाँव मल्लन जि़ला तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार (पीबी-18-एम-8998) को भी ज़ब्त कर लिया है, जिसमें वह सफऱ कर रहे थे।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पाक आधारित समग्लरों द्वारा बड़ी मात्रा में हेरोइन लाने की कोशिश के बारे में भरोसेमन्द सूचनाओं के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस फिऱोज़पुर की पुलिस टीमों ने फिऱोज़पुर के किला चौक इलाके में एक गुप्त ऑपरेशन किया, जहाँ सरहदी क्षेत्र से हेरोइन की खेप बरामद करके इन मुलजिमों के आने की संभावना थी।
उन्होंने बताया कि जब दोनों मुलजिम अपनी स्विफ्ट डिज़ायर कार में आ रहे थे, तो पुलिस टीमों ने उनको काबू करके उनके कब्ज़े से 16 पैकेट हेरोइन, जिसका वजऩ 12 किलो है, बरामद की।
इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए सहायक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) काउन्टर इंटेलिजेंस फिऱोज़पुर लखबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों मुलजिम पहले से ही नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे और उनके खि़लाफ़ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कई केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है।
इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी फाजिल्का में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(सी) और 29 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 35 तारीख़ 11-10-2023 को मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकमान ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी और हलका संगठन इंचार्ज चन्नी को जिला होशियारपुर का किया ऑब्ज़र्वर नियुक्त

होशियारपुर/गढ़शंकर, 22 नवंबर : आम आदमी पार्टी ने राज्य (पंजाब) में आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए पार्टी नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी तरह, जिला होशियारपुर में पार्टी के...
article-image
पंजाब

खेल हमें मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत मनाते हैं: सांसद मनीष तिवारी

गांव शामपुरा के स्पोर्ट्स फेस्टिवल में की शिरकत, ओपन जिम के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान रोपड़, 15 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
पंजाब

सी.एम.दी. योगशाला का भरपूर लाभ उठा रहे हैं गढ़शंकर निवासी – लोगों को शारीरिक और मानसिक बीमारियों से मिल रही है राहत

गढ़शंकर , 6 जून : जिला होशियारपुर के गढ़शंकर ब्लॉक में सी.एम.दी. योगशाला के अंतर्गत 3 योग प्रशिक्षक प्रतिदिन सुबह 5:15 बजे से शाम 7:30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर योग कक्षाएं आयोजित कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!