13 वर्षीय नाबालिग के बैग से चिट्टा बरामद…एचआरटीसी बस से 130 ग्राम हेरोइन बरामद : पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

by

एएम नाथ। कांगड़ा : जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनोई पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान एचआरटीसी बस से 130.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक 13 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया है।

गगल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए कांगड़ा की टीम एएसआई मनजीत सिंह के नेतृत्व में बुधवार रात करीब 9 बजे नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान शाहपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस को संदेह के आधार पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बस में एक नाबालिग बच्चा अकेला बैठा पाया गया। पूछताछ में उसकी उम्र 13 वर्ष पाई गई। बच्चे के पास मौजूद एक भूरे रंग के पिट्ठू बैग की जब जांच की गई, तो उसमें से 130.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि यह नशीला पदार्थ उसे अमृतसर में उसके एक रिश्तेदार ने दिया था। उक्त व्यक्ति ने उसे बस में बैठाकर निर्देश दिए थे कि आगे चलकर वह खुद इस सामान को ले लेगा।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच मुख्य आरक्षी विकास भट्ट को सौंपी गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और संबंधित आरोपी रिश्तेदार की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

 शिक्षा मंत्री ने किया रावमा विद्यालय तेलका के भवन का शिलान्यास : शिक्षा में गुणात्मक सुधार प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता : रोहित ठाकुर

5 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार होगा तेलका स्कूल का भवन एएम नाथ। चम्बा  :    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी की दवा कंपनी पर छापा पंजाब पुलिस का : कथूनांगल में कार से बरामद ट्रामाडोल की 50 हजार गोलियां को लेकर बड़ी कारवाई

रोहित जस्वाल।  बद्दी/ अमृतसर :  बद्दी स्थित दवा उद्योग में पजांब पुलिस और दवा नियामक के अधिकारियों की एक टीम ने नशीली दवाओं के मामले को लेकर छापामारी की। बीते रविवार को अमृतसर के कथुनांगल...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रेंट कलेक्टर को रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़, 02 दिसंबर । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान पंजाब वक्फ़ बोर्ड, ज़ीरा (ज़िला फिरोज़पुर) में तैनात रेंट कलेक्टर मोहम्मद इक़बाल को रिश्वत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!