13 साल तक किया दुष्कर्म : लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला आरक्षक से किया : खुद को कुंवारा बताकर दिया शादी का झांसा

by
मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ एक लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष 2012-2013 में महिला आरक्षक के संपर्क में आया था।
इसके बाद ही उसने नजदीकी बनाई और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक जब नशे से बाहर आई तब उसे पता चला कि उसकी आबरू लूटी जा चुकी है तो उसने विरोध शुरू कर दिया। सेना के अधिकारी ने पीड़िता को शांत कराते हुए जल्दी ही शादी करने का झांसा दिया तो पीड़िता उसके झांसे में आ गई। आरोपी ने शादीशुदा होने के बाद खुद को कुंआरा बताकर शादी का झांसा दिया था। बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला तो आरोपी ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब बताकर उससे जल्दी तलाक लेकर शादी का वादा कर महिला आरक्षक का 13 साल तक शारीरिक शोषण करता रहा।
महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि 45 वर्षीय महिला आरक्षक ने शिकायत में कहा है कि वर्ष 2012-2013 में वह आरोपी वरुण प्रताप सिंह के संपर्क में आई थी। आरोपी सिंह ने खुद को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला आरक्षक के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
शादी की तारीख बढ़ाकर करता रहा शोषण
आरोपी जब भी भोपाल आता पीड़िता को जल्दी ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक शोषण करता और चला जाता। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी की कई बार खुद ही तारीख तय करके पीड़िता को बताता और उसके पहले तैयारी करने के बहाने भोपाल आता और शारीरिक शोषण करने के बाद चला जाता। इसके बाद वह कहता कि सैन्य अभियान और मौजूदा हालातों के चलते उसे लंबा अवकाश नहीं मिल पा रहा, इसलिए शादी कुछ माह बाद करेंगे। ऐसा उसने एक नहीं कई बार किया।
कुछ सालों से धमकी देकर कर रहा था दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुछ सालों पहले तक तो शादी की बात करता था, बाद में वह धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच पीड़िता ने उसके संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कई साल पहले शादी कर चुका है। इसके बाद पीड़िता ने जब उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो उसने कहा कि पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं है और मैं उससे तलाक लेने का प्रयास कर रहा हूं, तलाक लेकर जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। इस बीच पीड़िता जब शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करती तो आरोपी डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता। पुलिस ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
हिमाचल प्रदेश

कंवर थाना कलां में रखेंगे जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला

ऊना, 2 दिसंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थाना कलां में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लगभग 04 करोड़ रुपए व्यय कर 4072 वृद्धजनों को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया : सांसद सुरेश कश्यप

एएम नाथ। नाहन, 17 अक्तूबर। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भरता के माध्यम से समृद्ध हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

ज़िला स्तरीय गणंतत्र दिवस समारोह आयोजित एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भरता का मूल...
Translate »
error: Content is protected !!