134 दिव्यांगजन व्यक्तियों ने लिया विशेष कैंप में हिस्सा, 49 ने किया यू.डी.आई.डी के लिए आवेदन

by

कैंप में यू.डी.आई.डी, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट व पेंशन संबंधी भरे गए फार्म
होशियारपुर, 21 जनवरी:
जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांगजन को जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जरुरी कागजात बनवाने के लिए सिविल अस्पताल मुकेरियां में लगाए गए विशेष कैंप के दौरान 134 दिव्यांगजनो ने हिस्सा लिया।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इस संंबंधी जानकारी देते हुए बताया कि विशेष कैंप के दौरान 49 दिव्यांगजन व्यक्तियों की ओर से यू.डी.आई.डी कार्ड के लिए अप्लाई किया गया जबकि 78 दिव्यांगजन की ओर से डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, 7 की ओर से बुढ़ापा पेंशन व अन्य वित्तिय सहायता स्कीमों के लिए आवेदन किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लगाए जा रहे साप्ताहिक कैंपों में दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए अलग-अलग संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहते हैं, जो कि उनको जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर ही सारी कार्रवाई करवाते हैं। जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम ने बताया कि यह कैंप जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला रैडक्रास सोसायटी व जी.ओ.जीज के संयुक्त प्रयासों से सुचारु ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर एस.एम.ओ. डा.जी.पी. सिंह, रणवीर सिंह, हरभजन सिंह, दलजीत कौर, रविंदर कौर व ओंकार सिंह मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया.’, आलोचना के बाद दीपेंद्र हुड्डा बोले- सिख समाज हमारा अपना परिवार

 काग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ कहा था। हुड्डा की उनके बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने...
article-image
पंजाब

डिंपल देवी ने अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक विकल्प उप-विषय में जिले में दूसरा स्थान और मन्नत ने सतत कृषि उप-विषय में तीसरा स्थान प्राप्त किया 

गढ़शंकर, 28 नवंबर : स्कूल ऑफ एमिनेंस बाघपुर सतौर में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (9-10 वीं) में, हाई स्कूल पंडोरी बीत के चार छात्रों ने श्री अनुपम कुमार शर्मा...
article-image
पंजाब

5 दिन पहले किडनैप हुई सिंगर इंद्र कौर की मौत : नहर में मिली लाश, जबरन शादी करना चाहता था आरोपी

लुधियाना : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. सिंगर इंदर कौर (Inder Kaur) की हत्या हो गई है इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख कर दिया है. सोशल...
article-image
पंजाब

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण : शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक कल्याण सहित 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उठाए गए कदमों का किया उल्लेख

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बता दें कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का सदन में अभिभाषण दिया। अपने अभिभाषण में गवर्नर ने पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!