14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

by

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये खर्च किए। कारोबारी संजीव कुमार ने ऑनलाइन बिडिंग के जरिये इस नंबर के लिए उच्चतम बोली लगाई। खास बात यह है कि सोलन जिले के व्यक्ति ने भी बड़सर आरएलए के इस नंबर के लिए बोली लगाई थी। दोनों में से संजीव ने आखिरकार बाजी मारी।

उन्होंने 14 लाख रुपये में वीआईपी टू व्हीलर नंबर एचपी 21 सी-0001 खरीदा है। कुछ दिन पहले परिवहन विभाग की ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में संजीव कुमार ने हिस्सा लिया था। जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने साढ़े 13 लाख रुपये की बोली लगाई लेकिन संजीव कुमार ने 50 हजार रुपये अधिक बोली लगाकार नंबर को अपने नाम किया। बोली के बाद कारोबारी ने इस राशि का भुगतान भी विभाग के खाते में कर दिया है।

हमीरपुर के मशहूर कारोबारी बनारसी दास के पुत्र संजीव खुद भी सरिये के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। संजीव ने कहा कि पिछले रविवार को ऑनलाइन बोली लगाई थी। उनके अलावा एक और व्यक्ति ने इस नंबर के लिए बोली लगाई थी लेकिन किस्मत से उन्हें नंबर मिल गया। उन्होंने कहा कि खास और यूनिक नंबर का शौक है ऐसे में उन्होंने यह नंबर अपनी नई स्कूटी के लिए खरीदा है। शौक बड़ी चीज होती है। इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में 0001 नंबर की गाड़िया 33 लोगों के पास हैं।

इनसे परिवहन विभाग को 3.26 करोड़ रुपये की राशि हासिल हुई है। इस सीरिज के नंबर के लिए हिमाचली लोगों ने पहले काफी उत्साह देखा गया है। यह नंबर बोली में पांच लाख रुपये से भी ऊपर के नंबर बिक चुके हैं। ठियोग आरएलए का नंबर 12.50 लाख में बिका था, जबकि श्री नयनादेवी के स्वारघाट आरएलए का नंबर नौ लाख में बिका। परिवहन विभाग ने गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर लेने के लिए पिछले साल नियमों में बदलाव किया था। 0001 लेने के लिए पांच लाख से बोली शुरू करने का नियम बनाया गया है। टू व्हीलर के लिए इतनी बड़ी बोली पहली दफा ही लगी है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन दिन हड़ताल – पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का रहेगा चक्का जाम : सीएम आवास का चंडीगढ़ में घेराव

चंडीगढ़  :  पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चोटियों में बर्फबारी अनुमान से पहले ही शुरू

एएम नाथ। शिमला : जबरदस्त गर्मी के बाद अब मैदानी इलाकों जहां आजकल सुहावनी ठंडी हवाओं की बयार बहनी शुरू हो गई है वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाकें की सर्दी पड़नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना और रक्कड़ में किए 2 करोड़ के उद्घाटन :

1.40 करोड़ से निर्मित दो पार्किंग स्थलों, 51 लाख से निर्मित दो पार्क और 14 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन किया जनता को समर्पित ऊना, 9 अक्तूबर – वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के...
Translate »
error: Content is protected !!