1456 में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में दी जानकारी

by

रोहित भदसाली। शिमला : इस आधुनिक युग में हर किसी के पास वक्त की भारी कमी है. अपना वक्त बचाने के लिए लोग ज्यादातर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बात चाहे ऑनलाइन पेमेंट करने की हो या फिर दफ्तर का काम जल्दी निपटाने की, मोबाइल इंटरनेट हर जगह मददगार साबित होता है. मोबाइल इंटरनेट के जरिए न सिर्फ लोगों की जिंदगी आसान हुई है, बल्कि इससे अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है. इस बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.

हिमाचल प्रदेश के एक हजार 456 गांव में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं है. यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से दी गई है. मंगलवार (3 सितंबर) को इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से यह जवाब दिया गया है.  सीएम के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के 1 हजार 456 गांव में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं. इनमें से 1 हजार 201 गांवों को 4G Saturation प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है. इसके अलावा, राज्य में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी से वंचित 213 गांव बिना आबादी वाले हैं. यहां लोग नहीं रहते हैं.

राज्य के 42 गांवों को 4G Saturation प्रोजेक्ट में शामिल करने के लिए दूर संचार विभाग (हिमाचल प्रदेश लाइसेंस्ड सर्विस एरिया) की ओर से दूर संचार विभाग, Universal Service Obligation Fund (USOF), भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट से इनकार किया है.  उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक अनुशासन लाया जा रहा है. राज्य सरकार आर्थिक संकट से पार पा चुकी है. अब राज्य आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. उन्होंने विपक्ष पर मुद्दे को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सप्लाई के लिए गई छोटी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : पुलिस जिला देहरा के तहत पड़ते गांव बह के फरेड में मंगलवार को गैस की सप्लाई करने आया एक ट्रक पलट गया, जिसमें उसके चालक की मौके पर ही मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर आफिसर अरेस्ट : कैसे करता था तस्करों की सहायता…..जानिए

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक तहसील वेल्फेयर आफिसर को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तेज बरसाती पानी में बह गई जीप : 2 युवकों की जान बाल बाल बची

मोहाली। रविवार को हुई तेज बरसात के दौरान जयंती की राव नदी के तेज बहाव में एक आफ-रोडिंग के लिए माडिफाइड जीप बह गई और तीन पलटियां खाकर आगे जाकर फंस गई। जीप को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसंत: नवचेतना, नव सृजन व नई शुरुआत ” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ

डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में “काव्य-वसंत: शब्दों की रंगत” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न एएम नाथ। चंबा : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिम्मोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद चंबा शाखा द्वारा डीएवी पब्लिक...
Translate »
error: Content is protected !!