15 दिन की बच्ची के साथ महिला ने नहर में लगाई और पानी के तेज बहाव में बह गई

by

राजपुरा  : राजपुरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। राजपुर के गांव खेड़ी गंडियां के पास नरवाना ब्रांच नहर में एक महिला ने अपनी 15 दिन की दुधमुंही बच्ची के साथ छलांग लगा दी। जैसे ही लोगों ने महिला को नहर में छलांग लगाते देखा तो शोर मचाया। घटना के दौरान नहर के पास एक गोताखोर था, जो तुरंत महिला और बच्ची को बचाने के लिए पानी में कूद गया। किसी तरह महिला को बचा लिया गया, लेकिन मासूम बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई।

ठंडे पानी से लबालब 100 फीट चौड़ी और 33 फीट गहरी इस नहर में छलांग लगाने वाली महिला की ऐसी क्या मजबूरी रही कि उसने मासूम बच्ची के साथ जान देने की कोशिश की।  महिला की जान बचाने वाले गोताखोर राजीव ने बताया कि वह आठ साल से इस क्षेत्र में काम कर रहा है। सोमवार सुबह जब वह अपने साथियों के साथ नहर पर था, तभी उन्होंने एक महिला को पानी में बहते हुए देखा। राजीव ने तुरंत नहर में छलांग लगाई और महिला को पानी से बाहर निकाला। राजीव ने कहा कि अगर उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर होता तो शायद वह बच्ची को भी पानी में बहने से बचा लेता। महिला से पूछने पर उसने बताया कि उसका गांव खेड़ी गंडियां के पास है। महिला के इस कठोर कदम को लेकर लोग स्तब्ध हैं। वहीं महिला इस घटना को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक परेशानी के चलते ऐसा खौफनाक कदम उठाया होगा। इस संबंधी खेड़ी गंडियां पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राइफल शूटिंग में रिशीका बिश्नोई का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 69 वीं राजस्थान राज्य स्तरीय स्कूल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता अंडर फोर्टीन का आयोजन ब्राइट इंडिया पब्लिक स्कूल अजमेर में किया गया। इस प्रतियोगिता में जोधपुर की राष्ट्रीय निशानेबाज रिशीका बिश्नोई ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 साल के लिए होगी जेल – गाड़ी होगी सीज, लाइसेंस होगा रद्द : गाड़ी चलाने वालों के लिए जारी हुआ नया नियम

केंद्र सरकार की तरफ से समय-समय पर यातायात के नियमों में बदलाव किया जाता है। आप सभी को बता दे कि अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए नया नियम जारी हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

Women’s Safety Top Priority

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.4 : District Planning Committee Chairperson for Hoshiarpur, Karmjeet Kaur, stated that the Punjab government is fully committed to women’s safety, dignity, and empowerment. She noted that through One Stop Centres operating across...
Translate »
error: Content is protected !!