15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

by

जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा
ऊना :27 अगस्तः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास परियोजनाओं को 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आज डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सत्ती ने एक-एक परियोजना के वस्तुस्थिति पर चर्चा की और इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इन परियोजनाओं को जिला ऊना की जनता को समर्पित करेंगे।
छठे राज्य वित्तायोग ने बताया कि मिनी सचिवालय ऊना, मदर एंड चाइल्ड अस्तपाल, आईटीआई ऊना तथा मैहतपुर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में टाइप-2 क्वार्टर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय, मिनी सचिवालय बंगाणा, ग्रामीण आजीविका केंद्र थाना कलां तथा सीएचसी थाना कलां का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बसदेहड़ा में बन रहे 30 बेड के अस्पताल (सीएचसी) तथा जलग्रां स्टेडियम में कुछ कार्य बाकी है, जो 30 सितंबर तक पूरा होगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने सभी विभागों को समय सीमा को ध्यान में रख कर तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कॉन्ट्रेक्टर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मजबूरन होटलों में ताले लगाकर चाबियां सरकार को पड़ेंगी देनी पड़ेंगी : 30% सेस ने होटल कारोबारियों की तोड़ी कमर

शिमला : राजधानी शिमला के होटल कारोबारी प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के कमर्शियल बिल से ज्यादा वसूली से नाराज होटल कारोबारियों ने सरकार से इस पर पुनर्विचार करने को कहा है। होटल कारोबारियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुधीर शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया : मंच पर जाने से पहले सुधीर शर्मा ने अपनी मां निर्मला का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज मंगलवार को आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन धर्मशाला से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेताओं द्वारा भगवान राम से दूरी बनाने पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल : नेहरू-गांधी परिवार से आज तक कोई क्यों नहीं पहुँचा राम जन्मभूमि- जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से राम जन्मभूमि का ताला खुलने के बाद किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने राम लला के दर्शन करने की ज़हमत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी कमिश्नर ने कोविड संबंधी दी गई बेहतरीन सेवाओं के लिए जी.एम जिला उद्योग केंद्र व ड्रग इंस्पेक्टर को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

दोनों अधिकारियों ने जिले में कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की सुचारु सप्लाई के लिए निभाई अहम भूमिका जी.एम उद्योग केंद्र अरुण कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से...
Translate »
error: Content is protected !!