15 अक्तूबर तक कर सकते हैं अप्लाई : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8 वीं में दाखिले को आवेदन आमंत्रित

by

धर्मशाला, 2 अगस्त। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून में जुलाई 2024 के सत्र के लिए आठवीं कक्षा में दाखिले को आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 15 अक्तूबर 2023 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 2 दिसंबर 2023 को देश के चुनिंदा केन्द्रों पर होगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने के लिए छात्र और छात्राएं दोनों ही आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार की आयु पहली जुलाई 2024 का साढ़े 11 साल से कम और 13 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2011 के बाद तथा पहली जनवरी 2013 से पहले हुआ हो। उन्होंने बताया कि प्रवेश के समय अर्थात 1 जुलाई 2024 को उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से सातवीं कक्षा में अध्य्यनरत या पास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 450 अंकों की होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 125 अंक, गणित 200, सामान्य ज्ञान का पेपर 75 अंक का होगा। उत्तीर्ण उम्मीदवारों का 50 अंक का साक्षात्कार रखा गया है। साक्षात्कार की तारीख बाद में तय की जायेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि आवेदन पत्र और विवरण पत्रिका एवं पुराने प्रश्न पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपये जबकि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 555 रुपये का आरआईएमसी की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू आरआइएमसी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन पत्र व विवरण पत्रिका का सैट कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून के नाम से बैंक ड्राफ्ट के भुगतान के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए वर्ग प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा जायेगा। आवेदक हिन्दी अथवा अंग्रेजी में अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता, पोस्टल पिन कोड तथा फोन नम्बर के साथ लिख कर भेजें। केवल राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। बाजार में मिलने वाले या फोटो कॉपी किए गए तथा बिना मुहर के आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र (दो प्रतियों) के साथ दस्तावेजों में उम्मीदवार का जन्म प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र, प्रधानाचार्य की ओर से वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत का मूल रूप में फोटो सत्यापित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और उम्मीदवार के दो पासपोर्ट फोटो भेजने होंगे। अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आर.आई.एम.सी.) देहरादून की वेबसाइट आरआइएमसी डॉट जीओवी डॉट आईएन से प्राप्त की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार : आम आदमी पार्टी के यूथ नेता से खन्ना पुलिस ने

लुधियाना : खन्ना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के यूथ नेता दीपक गर्ग से 5 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 जनवरी को आकाशदीप और पिंदरी नाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशेड़ी युवक की मां : नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर चोरी किए हुए बैग सहित थाने लेकर पहुंची

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे (हेरोईन) जैसे जानलेवा नशे ने आज समाज के कई युवाओं को बर्बाद कर दिया है। अब युवक नशा खरीदने लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला न्यायिक परिसर में भी मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

हमीरपुर 26 जनवरी   :   75वां गणतंत्र दिवस जिला न्यायिक परिसर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिले में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 दिसंबर. ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!