15 बैंकों का वजूद होगा खत्म : देश के 43 बैंक घटकर होंगे 28

by

मोदी सरकार अब 21 बैंकों को एक करेगी। केंद्र सरकार बैंकों की सर्विस को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए बैंकों को जोड़ रही है। अब सरकार बैंकिंग सर्विस को बेहतर बनाने और कॉस्ट कम करने के लिए रीजनल रूरल बैंक (RRB) का चौथा विलय शुरू कर चुकी है।

सरकार 43 ग्रामीण बैंकों को संख्य घटाकर 28 पर लाएगी। यानी, 21 बैंक बाकी बैंकों को साथ जुड़ जाएंगे और 43 की संख्या घटकर 28 हो जाएगी। ऐसा होने पर जो बैंक एक होंगे उन बैंकों के ग्राहकों के अकाउंट दूसरे बैंक शिफ्ट हो जाएंगे।

किन राज्यों में होगा RRB का विलय?

वित्त मंत्रालय ने बताया कि 15 RRB का विलय किया जाएगा। इस योजना में एक राज्य-एक RRB का सिद्धांत अपनाया गया है, जिससे सर्विस बेहतर और किफायती हो सकेंगी। जिन राज्यों में RRB का विलय होगा, उनमें आंध्र प्रदेश (4 RRB), उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल (3-3 RRB) और बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान (2-2 RRB) शामिल हैं।

तेलंगाना: आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक (APGVB) के एसेट्स और दायित्वों को तेलंगाना ग्रामीण बैंक और APGVB के बीच बांटने के बाद तेलंगाना में RRB का विलय किया जाएगा।

विलय का कारण

वित्त मंत्रालय का कहना है कि RRBs ग्रामीण इलाकों में समुदायों से निकटता बनाए रखते हुए काम करते हैं। इसीलिए, एक राज्य-एक RRB की नीति से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और संचालन में लागत कम होगी।राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के साथ मिलकर एक रोडमैप तैयार किया गया है, जिसके तहत RRBs की संख्या 43 से घटाकर 28 की जाएगी। इसके लिए फाइनेंशियल सर्विस विभाग ने सभी RRBs के प्रायोजक बैंकों से सुझाव भी मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर है।

RRB विलय का इतिहास

RRBs के विलय का पहला कदम 2004-05 में उठाया गया था। इसके बाद से RRBs की संख्या 196 से घटाकर 43 की गई थी। इस प्रक्रिया के तीन चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं, और अब चौथा चरण चल रहा है।

RRB का उद्देश्य

1976 के RRB अधिनियम के तहत बने ये बैंक छोटे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण इलाकों के शिल्पकारों को कर्ज और अन्य सर्विस देते हैं। 2015 में इस अधिनियम में रिवीजन कर दिया गया, जिससे इन बैंकों को केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा अन्य स्रोतों से भी पूंजी जुटाने की अनुमति मिल गई। अभी RRB में केंद्र की 50% हिस्सेदारी, बैंकों की 35% और राज्य सरकारों की 15% हिस्सेदारी है। रिवाइज अधिनियम के अनुसार केंद्र और प्रायोजक बैंकों की ज्वाइंट हिस्सेदारी 51% से कम नहीं होनी चाहिए।

बैंक यूनियनों का रुख

कुछ बैंक यूनियनों जैसे AIBOC और AIBEA ने RRB का उनके प्रायोजक बैंकों के साथ विलय करने की मांग की थी। उनका मानना है कि इससे ग्रामीण बैंकिंग सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

CGHS: प्राइवेट अस्पताल में CGHS कार्ड से हो जाएगा मुफ्त इलाज, बस करना होगा ये काम, नहीं लगेगा

ग्रामीण बैंकों के नाम

राज्य आरआरबी का नाम प्रायोजक बैंक हेडऑफिस
आंध्र प्रदेश आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक सिंडिकेट बैंक कडपा
चैतन्य गोदावरी ग्रामीण बैंक आंध्रा बैंक गुंटूर
आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक भारतीय स्टेट बैंक कडपा
सप्तगिरि ग्रामीण बैंक इंडियन बैंक चित्तौड़
अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक नाहरलगुन
असम असम ग्रामीण विकास बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया गुवाहाटी
लांगपी देहांगी ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक दिफू
बिहार उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुजफ्फरपुर
बिहार ग्रामीण बैंक यूको बैंक पटना
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक पटना
छत्तीसगढ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक रायपुर
गुजरात बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा भरूच
देना गुजरात ग्रामीण बैंक देना बैंक गांधीनगर
सौराष्ट्र ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक राजकोट
हरयाणा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक रोहतक
हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक मंडी
जम्मू और कश्मीर एलाक्वाई देहाती बैंक भारतीय स्टेट बैंक श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक जे&के बैंक लिमिटेड जम्मू
झारखंड वनांचल ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक रांची
झारखंड ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ इंडिया रांची
कर्नाटक प्रगति कृष्णा ग्रामीण बैंक केनरा बैंक बल्लारी
कावेरी ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक मैसूर
कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक सिंडिकेट बैंक धारवाड़
केरल केरल ग्रामीण बैंक केनरा बैंक मल्लापुरम
मध्य प्रदेश नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ इंडिया इंदौर
सेंट्रल मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इंदौर
मध्यांचल ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक सागर
महाराष्ट्र विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ इंडिया नागपुर
महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ महाराष्ट्र औरंगाबाद
मणिपुर मणिपुर ग्रामीण बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इम्फाल
मेघालय मेघालय ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक शिलांग
मिजोरम मिजोरम ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक आइजोल
नगालैंड नागालैंड ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक कोहिमा
ओडिशा ओडिशा ग्राम्य बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक भुवनेश्वर
उत्कल ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक बोलंगीर
पुदुचेरी पुदुवाई भरतियार ग्राम बैंक इंडियन बैंक पुदुचेरी
पंजाब पंजाब ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक कपूरथला
मालवा ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक Sangrur
सतलुज ग्रामीण बैंक भटिंडा
राजस्थान बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा अजमेर
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक जोधपुर
तमिलनाडु पल्लवन ग्राम बैंक इंडियन बैंक सलेम
पांड्यन ग्राम बैंक इंडियन ओवरसीज बैंक विरुधुनगर
तेलंगाना तेलंगाना ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक हैदराबाद
त्रिपुरा त्रिपुरा ग्रामीण बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया अगरतला
उतार प्रदेश। ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त बैंक ऑफ इंडिया लखनऊ
इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक इलाहाबाद बैंक बाँदा
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा रायबरेली
काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वाराणसी
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पंजाब नेशनल बैंक मेरठ
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सिंडिकेट बैंक मुरादाबाद
पूर्वांचल बैंक भारतीय स्टेट बैंक गोरखपुर
उत्तराखंड उत्तराखंड ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक देहरादून
पश्चिम बंगाल बंगीय ग्रामीण विकास बैंक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया मुर्शिदाबाद
पश्चिम बंग ग्रामीण बैंक यूको बैंक हावड़ा
उत्तरबंगा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कूचबिहार
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऊना के सात स्कूलों के नाम भेजे : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए

ऊना, 25 जून: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत जिला ऊना के सात स्कूलों के नाम राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए भेजे गए है। यह जानकारी देते हुए डाईट देहलां के प्रधानाचार्य देवेंद्र चैहान...
article-image
पंजाब

Special Diwali Celebrated with Special

Hoshiarpur/Daljeet Ajnhoha/Oct.16 : Sahara Welfare Society celebrated this year’s Diwali festival in a heartwarming and creative manner with specially-abled children. At the Government Senior Secondary School, Janauri, these children showcased creatively designed lamps and...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीवरेज के लिए 8.46 करोड़ रुपये और माहिलपुर सीवरेज परियोजना के लिए 11.94 करोड़ रुपये और पीने योग्य पानी के लिए 1.35 करोड़ रुपये रखे गए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर के लिए सीवरेज और माहिलपुर शहर के लिए सीवरेज और पीने योग्य पानी परियोजना को मंजूरी – जय कृष्ण सिंह रौड़ी गढ़शंकर, 10 जनवरी :  गढ़शंकर के हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर जय...
article-image
पंजाब

डेरा बाबा गोबिंद दास जी का वार्षिक समागम व भंडारा करवाया

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद निशान साहिब, कीर्तन व गद्दी समारोह सम्पन्न हुआ होशियारपुर/खान पुर/ऊना (हिमाचल)/दलजीत अजनोहा :  डेरा बाबा गोबिंद दास जी खान पुर ऊना (हिमाचल) में बाबा जी का...
Translate »
error: Content is protected !!