16वें वित्त आयोग में हिमाचल की पंचायतों को 3744 करोड़ : जय राम ठाकुर

by

पंचायतों के विकास को मिलेगी रफ्तार, केंद्र ने बढ़ाया वित्तीय सहयोग: जय राम ठाकुर

पंचायतों को मिली बड़ी आर्थिक ताकत, राशि के पारदर्शी उपयोग की मांग

एएम नाथ। शिमला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने 16वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं के लिए 3744 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और पंचायती राज मंत्रालय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से प्रदेश की पंचायतों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 3650 से अधिक ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में 3744 करोड़ रुपये की राशि ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग है। उनके अनुसार इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को गति मिल सकती है।
उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 2102 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। वहीं, 16वें वित्त आयोग के तहत यह राशि बढ़कर 3744 करोड़ रुपये हो गई है। उनके अनुसार यह पिछली राशि के मुकाबले करीब 78.1 प्रतिशत की वृद्धि है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंचायतों के लिए बढ़ाया गया वित्तीय सहयोग ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण स्तर पर विकास की प्रमुख इकाई हैं और उन्हें पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्य करना आसान होगा।
जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि केंद्र से प्राप्त धनराशि का पारदर्शी और प्रभावी तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राशि का सही इस्तेमाल होने पर इसका अधिकतम लाभ ग्रामीण क्षेत्रों और आम जनता तक पहुंचाया जा सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जेल से फरार कैदी ने बुजुर्ग को मारी गोली : अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तलाश

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिला में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार होने के बाद एक घर में घुसकर एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा साहित्य उत्सव को मिलेगा नियमित स्वरूप : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को किया सम्मानित अंतर-महाविद्यालय साहित्यिक गतिविधियों को लेकर दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, मार्च 25 ‘:उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित एक विशेष समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विद्यालयों को स्कूल आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करना अंत्यत जरूरी : डीसी हेमराज बैरवा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तैयार किया है स्कूल सेफ्टी ऐप, *सुरक्षित भवन निर्माण के लिए प्रत्येक पंचायत के मिस्त्रियों को मिलेगा प्रशिक्षण* एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी...
Translate »
error: Content is protected !!