16 जिलों में गर्मी-हीट वेव का रेड व 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : समराला सबसे अधिक गर्म रहा, वहां पर तापमान 47.2 डिग्री दर्ज

by

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भी भीषण गर्मी का सामना करना पडे़गा और कल मंगलवार को भी से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। आज राज्य के 16 जिलों में गर्मी-लू का रेड व 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में कल की तुलना में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अमृतसर, पटियाला व लुधियाना में गंभीर गर्मी की स्थिति रिपोर्ट की गई है।

वहीं, राज्य में इन दिनों आम दिनों से 7.2 डिग्री तापमान अधिक है। समराला सबसे अधिक गर्म रहा है। वहां पर तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है ।

इन जिलों 16 में गर्मी-हीट वेव का रेड अलर्ट जारी : 16 जिलों में आज गर्मी व हीट वेव का रेड अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं।
येलो अलर्ट : होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर,फिरोजपुर व फतेहगढ़ साहिब के लिए येलो अलर्ट रहेगा।
15 जिलों का तापमान 45 डिग्री से पार

15 जिलों का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा : इस दौरान अमृतसर 45.8 डिग्री, लुधियाना 44.6 डिग्री, पटियाला 45.5, पठानकोट 47.1, गुरदासपुर 46.0, एसबीएस नगर 43.4 डिग्री, बठिंडा 46.3 डिग्री, फरीदकोट 45.6 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब 44.9 डिग्री, फिराेजपुर 44.3, जालंधर 43.3, समराला 47.2 डिग्री, मोगा 42.9 डिग्री, मोहाली 44.2 डिग्री, राेपड़ 43.7, रूपनगर 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बचाए गर्मी और हीट वेव से : गर्मी से बचने के लिए सेहत विभाग ने एडवाइजरी जारी की हुई। इसके मुताबिक गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। अगर आप दिल, किडनी या लीवर की बीमारियों से पीड़ित हैं और कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग डॉक्टर सलाह के बाद तरल पदार्थ बढ़ाने का कदम उठाए।ओआरस के घोल का प्रयोग करने का सुझाव दिया गया है।

इसी तरह घरों में तैयार किए जाने वाले तरल पदार्थ जैसे ही नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी, आदि तरल पदार्थ का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं, हमेशा ही हलके फीके रंग के कपड़े पहन बाहर जाए। घर से बाहर जाने के लिए सिर और हाथों को अच्छी तरह ढक कर निकलना चाहिए। टोपी और छाते का प्रयोग करना चाहिए। चमड़ी की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा का प्रयोग करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Awareness Seminar on Drug Abuse

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 30 : Under Mission Smile and the “War Against Drugs” campaign, as per directives from Ms. Ashika Jain, IAS, Deputy Commissioner-cum-Chairperson of the District Drug De-addiction and Rehabilitation Society, Hoshiarpur, the District...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान : पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा, जो लोग फ्रॉड के शिकार हुए हैं, ये संपत्ति बेचकर उन्हें पैसा दिया जाएगा

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए एलान किया है कि पर्ल चिट फंड की पंजाब में मौजूद सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा। मान ने कहा कि जो लोग फ्रॉड...
article-image
पंजाब

पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल : दूलो

गढ़शंकर- पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद शमशेर सिंह दूलो ने प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!