16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

by

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर ट्रक चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है।
पहली दुर्घटना में कल रात करीब साढ़े आठ वजे गांव कोकोवाल के निकट मारूति कार को तुड़ी से भरे तेज रफतार ट्रक ने साहमने से टक्कर मार दी और  ट्रक मारूति कार को घसीटता हुया सौ मीटर दूर तक ले गए और मारूति कार को सडक़ के नीचे उतार दिया। इस दुर्घटना में बुरी तरह कार क्षतिग्रसत हो गई और कार चालक निरंजन सिंह पुत्र काबुल सिंह निवासी खुरालगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके ईलावा कार में स्वार दर्शन सिंह पुत्र सरवन ङ्क्षसह निवासी खुरालगढ़ और बिक्रमजीत सिंह पुत्र बदाना गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सिवल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया और दुर्घटना के समय पीछ़े से आ रहे लोगो ने ट्रक को हिमाचल के दाखिल होने से पहले घेर लिया और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक सर्वन सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी गांव रटोल, थाना जीरा , जिला फिरोजपुर के खिलाफ धारा 105,281,125,324 (4) बीएनएस तहत दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मृतक निरंजन सिंह का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों के हवाले कर दिया। जिसके बाद उनका परिजनों ने गांव खुराली में संसकार कर दिया।
मृतक कार चालक  निरंजन सिंह(55) हिमाचल बार्डर पर मजारी गांव में शराब के अहाते का काम करता था। रोजाना वह करीव दसे वजे घर के जाता था। लेकिन विवाह समागम में जाने के लिए आज वह करीव साढ़े आव वजे कार में दर्शन सिंह पुत्र सरवन ङ्क्षसह निवासी खुरालगढ़ और बिक्रमजीत सिंह पुत्र बदाना के साथ निकला था। कि करीव डेढ किलोमीटर दूर ही पुहंचा था कि तेज रफतार ट्रक ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और भयानक दुर्घटना को लापरवाही से ट्रक को तेज गति से चला रहे चालक ने अंजाम दे दिया।
ट्रक ने फेट के बाद महिला नीचे गिरी और टायर के नीचे आने से मौत : दूसरी दुर्घटना में गढ़शंकर शहर में पैदल जा रही महिला को ट्रक ने फेट मार दी और महिला गिर गई। इस दौरान ट्रक का टायर महिला के ऊपर से गुजर गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सरबजीत कौर पत्नी मोहन सिंह निवासी गांव भम्मियां के तौर पर हुई। मृतक सरबजीत कौर गढ़शंकर में कोआप्रेटिव बैंक से पैंशन लेकर वापिस गांव जा रही थी। पुलिस ने शव कबजे में लेकर सिवल अस्पताल मे शव गुह में रख दिया है।
एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली : दोनों दुर्घटनाओं में दोनों ट्रकों को बरामद कर चालकों को ग्रिफतार कर दोनों दृघटनाओं में अलग अलग मामले दर्ज कर लिए गए है।
131 : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर ट्रक दुारा टक्कर मारने से दुर्घटनाग्रसत मारिूत कार और जिस ट्रक ने कार को टक्कर मारी और सडक़ पर विखरे पड़े कांच के टुकडे व मृतक निरंंजन सिंह की फाईल फोटो।
दूसरी दृर्घटना में ट्रक के नीचे मौत का शिकार हुई महिला सरबजीत कौर का सडक़ पर पड़ा शव औ उसकी फाईल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिज़नेस हेड दीपक क्रांति शर्मा ने किसानों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका एग्रो सॉल्यूशंस के बिज़नेस हेड श्री दीपक क्रांति शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी किसानों को उन्नत कृषि उपकरण उपलब्ध करा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार सरसों के तेल के दाम बढ़ा कर बढ़ा रही महंगाई का बोझ – पुरानी सुविधाएं बंद और खाने-पीने की चीजें महंगी कर रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार सुनिश्चित करे कि आपदा प्रभावितों को न होने पाए कोई परेशानी एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार द्वारा डिपुओं में मिलने वाले सरसों के तेल के दाम...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से गायब हो गई हिंदुस्तानी महिला, प्रकाश पर्व मनाने गई थी कपूरथला की सरबजीत कौर : जांच में खुला चौंकाने वाला राज

नई दिल्ली : पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए गई एक भारतीय महिला जत्थे से कहीं गायब हो गई।  महिला का नाम सरबजीत कौर है। 4 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी...
Translate »
error: Content is protected !!