16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने वाले ट्रक ड्राइवर को कनाडा से भारत लाने की तैयारी

by

टोरंटोः कनाडा के सस्केचेवान में 2018 की एक दुर्घटना में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने के मामले में आठ साल की जेल की सजा काट रहे भारतीय-कनाडाई ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू अब भारत निर्वासित किए जाने के एक कदम और करीब है। सिद्धू ने एक चौराहे पर ट्रैफिक लाइट तोड़ दी थी और अपने ट्रक ट्रेलर से हम्बोल्ट ब्रोंकोस हॉकी क्लब के खिलाड़ियों को ले जा रही बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए थे। एक संघीय अदालत ने गुरुवार को निर्वासन रोकने के सिद्धू के आवेदन को खारिज कर दिया। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने सिफ़ारिश की है कि सिद्धू को भारत भेज दिया जाए। सिद्धू शादीशुदा है और उसे इस साल की शुरुआत में पैरोल दी गई थी। उसने गुहार लगाई कि उनका निर्वासन रोक दिया जाए क्योंकि उस घटना से पहले उसका रिकॉर्ड साफ था।

उसके वकील, माइकल ग्रीन ने अनुरोध किया कि निर्वासन के लिए कनाडा सीमा सेवा एजेंसी की सिफारिश को रोक दिया जाए। सिद्धू की याचिका को खारिज करते हुए, मुख्य न्यायाधीश पॉल क्रैम्पटन ने कहा, ‘कई लोगों की जान चली गई, कई परिवार टूट गए, और कई उम्मीदें और सपने चकनाचूर हो गए। दुर्भाग्य से, इस अदालत का कोई भी फैसला उन दुखद परिणामों को नहीं बदल सकता।’ न्यायाधीश ने सिद्धू को भारत निर्वासित करने के फैसले को उचित ठहराते हुए कहा, ”अधिकारी का निर्णय उचित, पारदर्शी है। यह सुसंगत और तर्कसंगत है, और सिद्धू द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों के साथ सही रूप से जुड़ा हुआ है।’ अपने निर्वासन को रोकने के लिए सिद्धू के पास अब सिर्फ मानवीय आधार ही बचा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंद्रयान-3 का पहला मैसेज आया है। ‘भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया : पीएम मोदी बोले- ये विकसित भारत का क्षण

नई दिल्ली : इसरो के मिशन चंद्रयान की सफलतापूर्व लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि यह विकसित भारत का क्षण, गौर हो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंडिया ने रख दिए हैं...
article-image
पंजाब

Shaheed Bhagat Singh and his

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.23 : A panel discussion under the Presidentship of District Governor Ally. Vivek Sahni was organized here today at the local Shiraz Hotel by Alliance Club International District 119 on the martyrdom...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अटकलें तेज -कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की ‘घर वापसी’ की : इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाली पहलवान विनेश फोगाट इन दिनों खेल जगत के साथ-साथ राजनीति की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कांग्रेस विधायक विनेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब

लोकसभा चुनाव-प्रचार अभियान में शामिल होंगी सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्न सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी। वह इस सप्ताह के अंत में दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!