16 सितम्बर से 18 सितम्बर, 2024 तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय सायर मेला

by

एएम नाथ। सोलन : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मेले क्षेत्र विशेष के लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सारगर्भित जानकारी प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। संजय अवस्थी आज यहां अर्की में आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेला-2024 के आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए नवीन योजनाएं आरम्भ कर रहे हैं। यह योजनाएं मुख्य रूप से कृषि, बागवानी एवं पशु पालन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी मज़बूत करने पर केन्द्रित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सायर मेला लोगों को इन योजनाओं की सूक्ष्म जानकारी प्रदान करने का सशक्त मंच है। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि सायर मेले में विभाग प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विशेष रूप से उन योजनाओं की जानकारी प्रदान करें जो उनकी आय में वृद्धि कर सकें। उन्होंने आशा जताई कि मेले के माध्यम से लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक बनेंगे।
उन्होंने कहा कि मेला मनोरंजन के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम भी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता में जन सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आशा जताई कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और गैर-सरकारी सदस्यों एवं जन-जन के सहयोग से राज्य स्तरीय सायर मेला अपने आयोजन में पूर्ण रूप से सफल रहेगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने उपमण्डलाधिकरी अर्की को निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन कर इनकी बैठकें सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं का स्तर बेहतर होना चाहिए और स्थानीय कलाकारों को विशेष अधिमान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में लोगों को हिमाचल की विविध संस्कृति की जानकारी देने के लिए अन्य ज़िलों के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों को भी बुलाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मेले में गत वर्ष की भांति विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए।
संजय अवस्थी ने निर्देश दिए कि मेले में लोगों के आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था सुचारू रखी जाए। उन्होंने इस विषय में हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन के लिए प्रदत्त कार्यों को समय पर पूर्ण करें और पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित बनाएं।
उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने बैठक में अवगत करवाया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेला-2024 16 सितम्बर से 18 सितम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले का इतिहास 388 वर्ष पुराना है और यह प्रयास किया जाएगा कि मेले का ऐतिहासिक महत्व बना रहे।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी कार्य समयबद्ध पूर्ण किए जाएंगे।
नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, ज़िला कांग्रेस के महासचिव राजेन्द्र रावत, नगर पंचायत अर्की की पूर्व अध्यक्ष सीमा शर्मा, मेला आयोजन समिति के गैर-सरकारी सदस्य, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित ज़िला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रबंधों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से की चर्चा : 16 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन

एएम नाथ।  शिमला 15 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू में छूट बढ़ी, अब रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार|

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने पंचायत जंद्रोग में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का लिया जायजा

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया जी ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंद्रोग में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मौके पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित : वरिंद्र शर्मा बोले…समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!