1616 व्यक्तियों के करवाए आर.टी.पी.सी.आर टैस्ट, 4 के खिलाफ मामला दर्ज, 27 पब्लिक बैठकें: एस.एस.पी

by

बढ़ रहे केसों के मद्देनजर लोगों को जागरुक व सावधान होने की जरुरत: नवजोत सिंह माहल
जिला पुलिस ने आज बांटे 14,257 मास्क
होशियारपुर (मनजिंदर सिंह पैसरां):  कोरोना के बढ़ रहे केसों के बावजूद वायरस की रोकथाम के लिए जारी हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जिला पुलिस ने आज अलग-अलग स्थानों पर बिना मास्क के घूमने वाले 1616 व्यक्तियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बताया कि संबंधित डी.एस.पीज के नेतृत्व में होशियारपुर शहर, गढ़शंकर, टांडा. दसूहा, मुकेरियां, होशियारपुर ग्रामीण आदि क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए हिदायतों को पूरी चौकसी से लागू करने के लिए 27 पब्लिक बैठकें की गई। उन्होंने कहा कि बढ़ रहे केसों के संदर्भ में जनहित के मद्देनजर लोगों को स्वयं जागरुक व सावधान रहने की जरुरत है ताकि फैल रहे वायरस की कड़ी को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ जरुरतमंदों को मास्क भी बांटे जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत आज जिले में 14,257 मास्क बांटे गए।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि कोविड हिदायतों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व बिना मास्क पहने घूम रहे व्यक्तियों को पुलिस टीमों की ओर से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेजाकर उनके आर.टी.पी.सी.आर टैस्ट करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह नाइट कफ्र्यू व अन्य हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि होशियारपुर शहर में धारा 188 के अंतर्गत 2, गढ़शंकर व दसूहा में 1-1 मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कुल 1616 व्यक्तियों में गढ़शंकर में 125, टांडा में 203, दसूहा में 385, मुकेरियां में 180, होशियारपुर ग्रामीण में 327, होशियारपुर सिटी में 369 व ट्रैफिक विंग की ओर से 27 व्यक्तियों के आर.टी.पी.सी.आर टैस्ट करवाए गए। इसी तरह कुल वितरित 14,257 मास्क में सब-डिविजन गढ़शंकर में 1700, टांडा में 1800, दसूहा में 3500, मुकेरियां में 1400, होशियारपुर ग्रामीण में 3000, होशियारपुर सिटी में 2800 व ट्रैफिक विंग की ओर से 57 मास्क बांटे गए।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने लोगों को पुरजोर अपील की कि वे मास्क पहने, एक दूसरे से बनती दूरी (6 फुट) व समय-समय पर हाथ धोने के अलावा सरकार की ओर से एकत्रीकरण करने, विवाह, संस्कार व अन्य समागमों के दौरान तय गिनती के प्रति पूरी तरह गंभीर रहें ताकि कोरोना के खिलाफ फतेह हासिल की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में अब तक 134358 मीट्रिक टन धान की खरीद : कोमल मित्तल

मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं किसान होशियारपुर, 19 अक्टूबर : जिला होशियारपुर के विभिन्न खरीद केन्द्रों में धान खरीद का कार्य रूप से चल रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त कोमल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हरभजन सिंह का AAP पर बड़ा पलटवार: बोले- जिस मकसद से पार्टी में आया, वह पूरा ही नहीं हुआ; इसलिए छोड़ी AAP

चंडीगढ़। क्रिकेटर से नेता बने हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को लेकर पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत...
article-image
पंजाब

96 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 96 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान फतेहपुर कलां गांव...
article-image
पंजाब

इग्नू’ में जुलाई 2025 सत्र हेतु नव-प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

‘ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू स्टडी सेंटर 2216 होशियारपुर के कोऑर्डिनेटर डॉ राहुल कालिया ने सूचित किया कि जुलाई 2025 सत्र में नव-प्रवेश लेने हेतु इग्नू की वैबसाइट के...
Translate »
error: Content is protected !!