18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

by

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) अभियान के सफल संचालन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान के दौरान आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर कृमि मुक्ति एवं विटामिन-ए की खुराक से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करवाने तथा अभिभावकों को अभियान की अग्रिम जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा।
उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने तथा शिक्षा विभाग को 18 सितंबर को विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
—————–
1,55,087 बच्चों-किशोरों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल

उपायुक्त ने बताया कि 18 सितंबर को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में 1,55,087 शिशुओं, बच्चों एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। वहीं, एक से पांच वर्ष तक की आयु के 39,534 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने बताया कि एल्बेंडाजोल आंतों के कृमियों को समाप्त कर पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है, जिससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और कुपोषण को कम करने में सहायता मिलती है।
———————-
विटामिन-ए से मजबूत होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
उन्होंने बताया कि विटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के साथ आंखों की रोशनी, त्वचा, हड्डियों और शरीर के अन्य ऊतकों के लिए भी लाभदायक है। बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री ने तारा देवी मन्दिर में की पूजा-अर्चना

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज शिमला के तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

ऊना, 28 अगस्त – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना में 29 अगस्त को आयोजित होने वाली गाड़ियों की पासिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर प्रतिदिन समीक्षा करेंगे सभी उपायुक्त

एएम नाथ। शिमला :  राज्य में घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता पर सभी उपायुक्त प्रतिदिन समीक्षा करेंगे। वह इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे। यह निर्देश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं। मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमावि परछोड़ में स्कूली छात्रों की जोनल खेल कूद प्रतियोगिताएं संपन्न : अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवाजे विजेता खिलाड़ी एएम नाथ। (चुवाड़ी) चम्बा  :    अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक जीवन के लिए खेलों का विशेष महत्व है जिससे व्यक्ति भविष्य जीवन में वांछित लक्ष्य को...
Translate »
error: Content is protected !!