*18 अगस्त तक मिलेगा जुलाई माह का राशन बैकलॉग*

by
एएम नाथ।  कुल्लू, 11 अगस्त : जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, अरविन्द शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों में मोबाइल ओटीपी और आधार फेस प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।
विभागीय निरीक्षकों और उचित मूल्य दुकानधारकों से मिली जानकारी के अनुसार कई उपभोक्ताओं, विशेषकर बुजुर्ग राशनकार्ड धारकों, के मोबाइल नंबर आधार से लिंक न होने के कारण उनका ओटीपी प्रमाणीकरण नहीं हो पाया। इस वजह से जुलाई 2025 का राशन कोटा नहीं मिल सका।
उन्होंने बताया कि विभाग ने समस्या का समाधान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों की पॉस मशीनों में 18 अगस्त 2025 तक बैकलॉग सेल का प्रावधान किया है। सभी दुकानधारकों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को जुलाई माह का कोटा 18 अगस्त तक हर हाल में उपलब्ध करवाएं।
जिला नियंत्रक ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 18 अगस्त तक अपना जुलाई माह का बैकलॉग कोटा प्राप्त कर लें। इसके बाद यह कोटा उपलब्ध नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाखों लोगों को राहत देने वाली योजनाओं के प्रति मुख्यमंत्री के मन में घृणा का भाव : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री नहीं प्रोपेगेंडा मंत्री की तरह झूठ बोल रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो खुद बड़ी लकीर नहीं खींच सकते वह किसी की खींची लकीर को मिटाने में यकीन करते हैं एएम नाथ। मण्डी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कोई नेता चम्बा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना

सबसे युवा जिला अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी हैं सुरजीत भरमौरी एएम नाथ। चम्बा कांग्रेस संगठन ने चम्बा जिले में बड़ा और सशक्त संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राहुल गांधी के करीबी एवं युवा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!