18 बीडीओ कां तबादला : सुरेंद्र कुमार बीडीओ बंगाणा, विवेक चौहान बीडीओ सुंदरनगर

by

शिमला : सरकार ने 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। एक के पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के तहत रमनवीर चौहान को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर(बीडीओ) सोलन, रामेश्वर चौधरी को मिशन निदेशक व जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सिरमौर तैनात किया गया है। इसी तरह विवेक गुलेरिया को बीडीओ धर्मपुर मंडी, विवेक चौहान बीडीओ सुंदरनगर, तैनाती का इंतजार कर रहे विवेक पॉल को बीडीओ नाहन, विरेंद्र कुमार को बीडीओ परागपुर कांगड़ा, रमेश चंद बीडीओ बिझड़ी हमीरपुर, सुदर्शन सिंह बीडीओ इंदौरा, सुरेंद्र कुमार बीडीओ बंगाणा, गोपी चंद बीडीओ आनी, बबनेश चड्डा बीडीओ सराज, स्पर्श शर्मा बीडीओ बसंतपुर शिमला, कंवर सिंह बीडीओ रैत कांगड़ा और अनमोल को मिशन निदेशक, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम बिलासपुर लगाया गया है। वहीं निशांत शर्मा को बीडीओ टुटु शिमला, तविंद्र कुमार बीडीओ कांगड़ा, किशोरी लाल वर्मा को बीडीओ ऊना लगाया गया है। बीडीओ बमसन सिकंदर को बीडीओ लंबागांव कांगड़ा लगाया है। बीडीओ लंबा गांव रहे अनिल कुमार के तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तबादला व तैनाती आदेश सचिव ग्रामीण विकास प्रियतु मंडल की ओर से जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया कार्यालय का औचक निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आज यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी कांनगो के खाली पद :सेवानिवृत्ति पटवारी कांनगो को पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर  : उपयुक्त बिलासपुर कार्यालय में पटवारी कांनगो के खाली पदों के लिए पारिश्रमिक आधार पर सेवानिवृत्ति पटवारी कांनगो को पुर्ननियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल वाहनों का किया जाए निरीक्षण : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BJP के बागियों के साथ -साथ महिला चेहरों पर बड़ा दाव खेल सकती कांग्रेस : मंडी से प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से आशा कुमारी और शिमला से दयाल प्यारी को चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

लाहौल-स्पीति से रामलाल मारकंडा, नालागढ़ से लखविंद्र राणा, गगरेट से राकेश कालिया व धर्मशाला से राकेश चौधरी पर हुई चर्चा एएम नाथ। शिमला :  चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में...
Translate »
error: Content is protected !!