18 व 19 तक सोलन ज़िला में भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी ज़िला प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

by
एएम नाथ। ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18 व 19 अप्रैल, 2025 को सोलन ज़िला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टी, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
उन्होंने कहा कि बिजली चमकने एवं तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर) प्रति घण्टा चलने की सम्भावना है।
मनमोहन शर्मा ने आमजन से आग्रह किया कि खराब मौसम में बारिश व भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों तथा पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें। इस बारे में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दें तथा रेडियो व टेलीविज़न पर मौसम बारे प्रसारित बुलेटिन को सुनें और सुरक्षित रहें।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि गत देर रात्रि आए तूफान में सोलन ज़िला में अर्की विधानसभा क्षेत्र के गडोग गांव में नरेश कुमार की गोशाला को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सोलन ज़िला में 890 विद्युत ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा जिसमें से 550 ट्रांसफार्मरों का मुरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष 340 ट्रांसफार्मरों का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में व्यक्ति ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नम्बर 1077, दूरभाष नम्बर 01792-220049 व 01792-220882 तथा व्हट्सएप नम्बर 94594-57292 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गृहमंत्री अनिल विज तल्ख : डीएसपी सहित सिपाही सस्पेंड, एसपी को दिए निर्देश- दुष्कर्म के आरोपी हर हालात में आरोपी को गिरफ्तार करो

अंबाला  :   हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज पुलिस के खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों पर तल्ख अंदाज में नजर आए ।  गृहमंत्री ने जहां शिकायतों के आधार पर एक डीएसपी सहित सिपाही को सस्पेंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चढ़तगढ़ स्कूल के कमरों की आधारशिला रखने के उपरांत बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सत्ती

ऊना – ऊना विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में भवनों का सुधार, परिसर का सौंदर्यकरण, कमरों, चारदीवारी वाॅल, खेल मैदान इत्यादि ढंाचागत सुविधाओं के सृजन बल दिया जा रहा है। यह बात 6वें राज्य वित्तायोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका : अरदास की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए

नंगल  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में ड्रग मनी का इस्तेमाल – 5600 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट खुलासे के बाद बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

दिल्ली :  दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने के बाद हंगामा मचा है। मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। ड्रग रैकेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई...
Translate »
error: Content is protected !!