18 श्रद्धालुओं की मौत : खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, जोधपुर में भीषण सड़क हादसा

by

जोधपुर : भीषण सड़क हादसा हो गया है।फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, बस जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ। बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और कई यात्री उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और बचाव कार्य शुरू किया।

मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया। तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण बस सीधे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस के अंदर से शवों को निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने फोन पर कलेक्टर एस पी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। घायलों को तुरंत ग्रीनकोरिडोर बना कर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

उधर जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी हादसे की जानकारी देते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, फलौदी के मातोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है। जैसी सूचना है उस अनुसार हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, अभी हमारा हरसंभव प्रयास है कि घायलों को श्रेष्ठ उपचार मिले। परिजनों को पूरी सहायता दी जाएगी, इस कठिन समय में उनके लिए संबल की प्रार्थना करते हुए सहायता प्रदान करने में तत्पर हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअदबी मामलों में सख्त कानून के लिए 13 अप्रैल को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि राज्य के लोगों की पुरजोर मांग को ध्यान में रखते सरकार ने बेअदबी मामलों में आरोपियों को सख्त सजा का कानून लाने के लिए 13...
article-image
पंजाब

Punjab hails Sukhbir Badal’s

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.29 : A wave of joy has swept through Shiromani Akali Dal (SAD) workers and leaders following party chief Sukhbir Singh Badal’s appointment of Jalandhar Urban District President Jatinder Singh Lali Bajwa as...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
article-image
पंजाब

12 बोतल अवैध शराब समेत दो गिरफ्तार

गढ़शंकर :26 सितम्बर: गढ़शंकर पुलिस ने शराब तस्करी को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआई सुखविन्द्र सिंह समेत पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!