19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – हुसन चंद

by

ऊना, 14 सितम्बर – भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चण्डीगढ़ द्वारा जिला ऊना के हरोली, अंब, गगरेट व ऊना उपमंडलों में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग लगाने हेतू दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी एसडीएम ऊना हुसन चौधरी ने बताया कि ये शिविर दो चरणों में आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मूल्यांकन होगा और द्वितीय चरण में कृत्रिम अंगों/यंत्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
इन स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर
उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर को ऊना के टाउन हॉल में, 20 सितम्बर को हरोली के मिनी सचिवालय में, 21 सितम्बर को पंचायत समिति हॉल अंब में तथा 22 सितम्बर को ग्राम पंचायत भद्रकाली (भंजाल तालाब) में कृत्रिम अंगों के वितरण हेतु दिव्यंगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी जरूरत के अनुसार निःशुल्क उपकरण मुहिया करवाने के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को मूल्यांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी या समक्ष चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दिव्यांग व्यक्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र की प्रति जिसकी मासिक आय 22 हजार 500 रुपए या इससे कम या बराबर हो, एक फोटोग्राफ एवं आवासीय प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड व यूडी आईडी कार्ड जैसे दस्तावेजों को साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। इनमें से एक भी दस्तावेज न होने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति का पंजीकरण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विकलांगता प्रमाण पत्र क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शनिवार के दिन बनाए जाते हैं।
इसके अलावा उन्होंने बीडीओ ऊना से कहा कि वे अपने विकास खंड के अधीन समस्त ग्राम पंचायतों के प्रधानों/उप प्रधानों/सदस्यों के माध्यम से उक्त शिविर में दिव्यांजनों के पहुंचने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक दिव्यांगजन इस शिविर का लाभ उठा सके।
इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद ऊना, मेहतपुर व संतोषगढ़ के कार्यकारी अधिकारी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग एवं कल्याण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत उचित माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों को सूचित करें की वे 19 सितम्बर को टाऊन हॉल ऊना में इस शिवर का लाभ उठाएं ।
इस अवसर पर बीडीओ ऊना केएल वर्मा, बीएमओ ऊना डॉ रामपाल शर्मा, कार्यकारी अधिकारी ऊना संदीप कुमार, कार्यकारी मैहतपूर बसदेहड़ा वर्षा चौधरी, तहसील वेलफेयर ऑफिसर जतिंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

असी चम्बयाल’ नाम से मोबाइल ऐप लांच : जरूरतमंद रोगियों को  रक्तदाता ढूंढने में मिलेगी सुविधा

एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल, कृषि उपज  विपणन  समिति के  ज़िला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने संयुक्त रूप से  ‘असी चम्बयाल’ नाम से एक मोबाइल ऐप  को आज उपायुक्त कार्यलय ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 1 इंजेक्शन, 13 साल तक रहें टेंशन फ्री ; अब पुरुषों के लिए आया गर्भ निरोधक इंजेक्शन

नई दिल्ली : भारतीय वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुरुषों के लिए पहली भारतीय गर्भ निरोधक इंजेक्शन की खोज कर डाली है। इंडियन कौन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने अपनी रिसर्च के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में बनेगा भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ जारी: सुक्खू

800 मछुआरों को 3,500-3,500 रुपये की सहायता; मुख्यमंत्री बोले- कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता दे सहयोग एएम नाथ।  देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!