19 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम….तेज आंधी-बारिश का खतरा! IMD ने जारी किया अलर्ट

by

चंडीगढ़ : मार्च के मध्य में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 19 राज्यों में फिर से मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश, आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

तेज रफ्तार हवाएं चलने की संभावना:
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश के साथ 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना भी जताई गई है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत में असर:
इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 26 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। राजस्थान में 28 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट:
IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 24 से 28 मार्च के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आंधी-बारिश का असर रहेगा।

पूर्वी भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट:
उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 26 से 29 मार्च के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम:
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। IMD के अनुसार, 25 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और 26 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

यूपी और बिहार में भी अलर्ट:
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार में 26 और 27 मार्च को बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

300 यूनिट बिजली मुफ्त : पंजाब में आप सरकार का बड़ा ऐलान, एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त मिलेगी बिजली

चंड़ीगढ़ (सतलुज ब्यास टाइम्स ब्यूरो) – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना एक महीने कार्यकाल पूरा होने पर पहली गरंटी पूरी करते हुऐ  300 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान किया...
article-image
पंजाब

राजा की बेरहमी से हत्या – सोनम की तलाश अभी भी जारी : हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े के साथ क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

दौर/शिलांग: इंदौर के मेघालय में हनीमून मनाने गए नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी के लापता होने की घटना ने भयावह मोड़ ले लिया है. मेघालय पुलिस ने पुष्टि की है कि राजा...
article-image
पंजाब

हाइपरटेंशन दिवस के सबंध में  लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में किया जागरूक

गढ़शंकर : विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर मनदीप कमल  के दिशा-निर्देशों अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉक्टर निर्मल कुमार की अगुवाई में हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। इस मौके पर...
article-image
पंजाब

नशे का जड़ से खात्मे करने के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल – नशे की बिक्री संबंधी सूचना संबंधी पुलिस को दे जानकारी, पहचान रखी जाएगी गुप्त: एस.एस.पी

होशियारपुर, 15 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया...
Translate »
error: Content is protected !!