19 वर्षीय हर्षवीर की करंट लगने से दर्दनाक मौत : उच्च शिक्षा के लिए जाने वाला था विदेश

by

गढ़शंकर, 2 अगस्त : गढ़शंकर के गांव मोहनोवाल में एक 19 वर्षीय लड़के की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार हर्षवीर सिंह (19) पुत्र गुरनेक सिंह निवासी मोहनोवाल पुलिस थाना गढ़शंकर आज सुबह अपने पशुओं के वाड़े में बंधे मवेशियों को पानी पिलाने गया था। पानी पिलाने के बाद गर्मी से बचने के लिए उसने वहां पड़ा फराटा पंखा चलाया और पंखे से करंट लगने से वह पंखे के साथ चिपक गया और पंखा उसके ऊपर गिर गया। जब काफी समय हो गया तो उसको देखने उसका दादा सोहन सिंह वहां पहुंचा उसने देखा कि हर्षवीर जमीन पर पड़ा हुआ था और पंखा उसके ऊपर गिरा हुआ था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्षवीर ने साढ़े छह बैंड लेकर आयेलटस का टेस्ट पास किया हुआ था। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अप्लाई किया हुआ था और जिसका मेडिकल भी हो चुका था। हर्षवीर बहन भाई थे। पुत्र की दर्दनाक मौत से चले जाने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। हर्षवीर को एक दूल्हे की तरह सजाकर उसका अंतिम संस्कार किया। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
article-image
पंजाब

जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने पोलिंग बूथों का किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर, 22 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर वोटों के सरसरी संशोधन को लेकर आज जिले को पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंपों का औचक...
article-image
पंजाब

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और...
Translate »
error: Content is protected !!