19 से 25 जून तक भांग एवं अफीम के पौधों को नष्ट करने के लिए चलाया जाएगा व्यापक अभियान – उपायुक्त

by

26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिलाएंगे नशा निवारण की शपथ
शिमला 18 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 19 जून से 25 जून तक पंचायत स्तर पर भांग एवं अफीम के पौधों को नष्ट करने को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
उपायुक्त आज यहाँ अपने कार्यालय में 26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि 26 जून को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश नशा निवारण हेतु होटल पीटरहॉफ से विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान को विभिन्न विभागों के सहयोग से जमीनी स्तर तक ले जाया जायेगा। इसके साथ ही जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सभी विभाग अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हेशटेग नशा मुक्त हिमाचल का प्रचार प्रचार करेंगे तथा तहसील स्तर पर होर्डिंग प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षण संस्थानों में मादक द्रव्य निवारण एवं नशा मुक्त हिमाचल शीर्षक से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिनमें मुख्यत भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, जागरूकता रैली आदि शामिल रहेंगी।
इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को 26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IAS संजय गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

एएम नाथ : शिमला। राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास का कार्यभार भी सौंपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल’ के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। सोलन :  विकास खण्ड सोलन की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए आज यहां ‘पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई 2.0) पोर्टल’ के विषय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत रंग मंच उत्सव का आयोजन : गेयटी थियेटर में होगा नाटक मंचन, 8 जून से 12 जून 2026 तक होगा आयोजन

एएम नाथ : शिमला, 28 मई।  अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, शिमला में 8 जून से 12 जून 2026 तक “द शिमला ग्रीष्मोत्सव – रंग मंच उत्सव” का भव्य आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!