1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर सम्पर्क केंद्रों को सक्रिय किया है। नागरिक अब राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा का उपयोग कर चुनाव संबंधी मामलों व शिकायतों का समाधान यहाँ पा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर स्थापित सम्पर्क केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान कार्यशील रहेंगे जहाँ नागरिकों को स्थानीय भाषा में समयबद्ध सहायता उपलब्ध होगी।

उन्हीने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्रीय हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 से नागरिक एवं अन्य हितधारक निर्वाचन संबंधित सेवाओं एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह टोल फ्री सेवा प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक कार्यशील रहेगी।
उन्होंने बताया कि सभी शिकायतें एवं प्रश्न राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं मॉनिटर किए जाएंगे जिससे शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।
इसके अतिरिक्त बुक ए काल विद बीएलओ सुविधा से नागरिक ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर और चुनाव अधिकारियों से सीधे सम्पर्क कर सकेंगे जहाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और नामांकन अधिकारियों को प्राप्त अनुरोध का निस्तारण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी शिकायतें कंप्लेंटस@ईसीआई.जीओवी.इन (complaints@eci.gov.in) पर भी भेज सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नें नागरिकों से निर्वाचन संबंधी जानकारी, सुझाव, शिकायत अथवा सहायता हेतु इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल : प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित

ऊना, 5 जून – ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ- मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आतंकवाद पर राष्ट्रहित में उठाए हर निर्णय में कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फिर झूठी घोषणाएं करने आ रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अपने चंबा दौरे के दौरान मैहला और परेल में किया भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित एएम नाथ। चंबा/भरमौर :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार को अपने चंबा प्रवास के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!